इसे जब लकड़ी के कटार और खुली आंच पर पकाया या चारकोल की आग पर ग्रिल किया जाता है, तो वह और भी अच्छे लगते हैं। जी हां, हम कबाब के बारे में बात कर रहे हैं। चाहे वह चिकन, मटन, बीफ, पनीर, या सब्जियों से बना हो, कबाब पूरी दुनिया में बहुत पसंद किए जाते हैं।
मुलायम और स्वादिष्ट कबाब के स्वाद जैसा कुछ नहीं होता है। सबसे फेवरेट पार्टी स्नैक्स में से एक, कबाब स्मोकी और स्वादिष्ट होते हैं। आज, मछली से लेकर वेजिटेबल कबाब तक कई तरह के कबाब उपलब्ध हैं। अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो आपको कुछ वैरायटीज जरूर ट्राई करनी चाहिए।