बॉलीवुड की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए नहीं मिल रही थीं दमदार एक्ट्रेस

किसी भी फिल्म को बनाने के लिए सही किरदार को चुनना काफी ज़्यादा जरूरी होता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी फ़िल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिसके लिए कोई दमदार एक्ट्रेस नहीं मिल रही थी। 

movies struggling to find right actresses

बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जिन्हें बनाने से पहले ही उनकी पब्लिसिटी के लिए डायरेक्टर और प्रोड्यूसर उस फिल्म की घोषणा कर देते हैं। कई लोग पहले नाम बता देते हैं तो कई लोग बिना नाम के ही घोषणा कर देते हैं।ऐसे में पहले देखा गया है कि फिल्मों में एक्टर के साथ उनकी अपोजिट एक्ट्रेस को ढूंढने में काफ़ी दिक्कत हुई है। आज के साथ निकल में हम आपको ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं।

मनमोहन देसाई की फिल्म के लिए नहीं मिल रही थी एक्ट्रेस

मनमोहन देसाई वो डायरेक्टर हैं जिन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के शुरुआती करियर में उनकी काफी मदद की है। अगर आप यह भी कह सकते हैं कि मनमोहन देसाई के कारण ही आज अभिनेता इस मुक़ाम पर है। उनके साथ ही अमिता सिंह का भी करियर मनमोहन देसाई ने ही बनाया था।

किस फिल्म से जुड़ा है किस्सा

blockbuster bollywood movies struggling to find right actress

हम बात फिल्म मर्द की करना है फिल्म मर्द 1985 में रिलीज़ हुई थी। अमिताभ बच्चन की पहली फ़िल्म थी जिसमें उन्होंने अमिता सिंह के साथ काम किया था। फ़िल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था इस फ़िल्म के बाद अमिताभ बच्चन और अमृता सिंह की जोड़ी दर्शकों को काफी ज़्यादा पसंद आयी थी।

इसे जरूर पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने शादी के लिए जया के सामने रखी थी बड़ी शर्त

फिल्म मर्द के लिए कौन थी डायरेक्टर की पहली पसंद

वहीं कहा जाता है कि इस फ़िल्म के लिए अमृता सिंह डायरेक्टर की पहली पसंद नहीं हुआ करती थी। इस फिल्म को करने से करीब छे हीरोइनों ने रिजेक्ट कर दिया था जिसके बाद अमृता सिंह को इस फ़िल्म के लिए लिया गया था। पहले यह फिल्म रेखा के हाथ में गई थी लेकिन अमिताभ के साथ पंगे होने के कारण उन्होंने इस फ़िल्म को करने से मना कर दिया था।

इसे जरूर पढ़ें: जब 90 करोड़ के कर्ज में डूबे हुए थे Amitabh Bachchan, जानें पूरा किस्सा

फिल्म मर्द हुई थी सुपरहिट

कहा जाता है कि मनमोहन सिंह इस फ़िल्म के लिए किसी दमदार एक्टर को कास्ट करना चाहते थे हालांकि समय काफ़ी ऑडिशन लेने के बाद भी ऐसी एक्ट्रेस उन्हें नहीं मिली जिसके बाद उन्होंने अमिता सिंह को इस फिल्म में कास्ट किया था। फ़िल्म के बाद अमृता सिंह की किस्मत खुल गई थी। उन्हें बड़े पर्दे पर अमिताभ बच्चन के साथ काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा था।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP