महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों की कहानी तो आपने बहुत सुनी होंगी और अपने घर व पड़ोस में live देखा भी होगा। हमारे देश की गिनती उन देशों में होती हैं जहां महिलाओं को ज़रूरी सुविधाएं भी नहीं मिल पाती जो सही भी है। बस में भी महिलाओं की सीट में लड़कियों को बैठने के लिए कई बार पुरुषों से women empowerment की दुहाई सुननी पड़ती है। सुननी भी क्यों ना पड़े... अपना तो देश ऐसा है जहां माना जाता है कि अगर महिलाएं सेनेटरी नैपकिन यूज़ करेंगी तो उनका पति मर जाएगा। यहां महलिाओं को डाहिन समझकर मार दिया जाता है और लड़कियों को पैदा ही नहीं होने दिया जाता। वगैरह... वगैरह। खैर शिकायतों की पोटली काफी लम्बी है तो इन पर किसी और दिन बात करेंगे। आज हम बात करते हैं उन महिलाओं की जिन्हें देख आप समझ जाएंगे कि हमारा देश सच में दुर्गा-काली का देश है। don't worry हम किरन बेदी, कल्पना चावला... इन सबकी बात नहीं करने वाले हैं। इन्हें तो सारी दुनिया जानती हैं। आज हम उन महिलाओं की बात करने वाले हैं... वो भी फोटोज़ में, जिन्हें देखकर हम जान सकते हैं कि हमारा देश बदल रहा है। तरक्की कर रहा है। धीरे-धीरे ही सही... लेकिन अगे बढ़ रहा है।
भारतीय महिलाओं की ऐसी तस्वीरें जो बताती हैं कि हमारा देश विकास कर रहा है
कुछ ऐसी फोटोज़ जिन्हें देख सुकून मिलता है और लगता है कि महिलाओं के लिए देश बदल रहा है।