herzindagi
image

पीरियड्स के कितने दिनों बाद होता है प्रेग्नेंसी का चांस? जानिए क्या होता है 12 दिन बाद

पीरियड्स कुछ महिलाओं को ज्यादा परेशान कर सकते हैं, लेकिन पीरियड्स के समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं और उनके कितने दिनों बाद प्रेग्नेंसी का चांस ज्यादा होता है? यह जानना भी जरूरी है। 
Editorial
Updated:- 2024-09-23, 17:30 IST

एक एवरेज पीरियड साइकिल 28 दिनों की होती है, लेकिन हर महिला के लिए इसकी कहानी अलग हो सकती है। ये पीरियड साइकिल 21 से 35 दिनों तक किसी भी दौर में हो सकती है। हां, कुछ महिलाओं को अलग हेल्थ इशूज होते हैं जैसे पीसीओएस जिनके कारण पीरियड साइकिल में बदलाव होता रहता है। पर पीरियड साइकिल के कौन से दिन में प्रेग्नेंसी की गुंजाइश सबसे ज्यादा होती है? आपको अगर पीरियड्स हो रहे हैं, तो मुमकिन है कि आपको ओवुलेशन के बारे में पता होगा, लेकिन क्या आप ठीक तरह से जानती हैं? चलिए आज आपको ओवुलेशन के बारे में ही बताते हैं।

लैप सर्जन और गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर गरिमा श्रीवास्तव एमडी (MRCOG (UK)) ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। उनके मुताबिक, महिलाओं के इस बात की चिंता होती है कि पीरियड्स के कितने दिनों के बाद वो प्रेग्नेंट हो सकती हैं। कितनी समस्याएं उन्हें होती हैं और कैसे वो अपनी प्रेग्नेंसी प्लान कर सकती हैं।

पीरियड्स के कितने दिनों बाद यह होता है वह जानने के लिए हमें ओवुलेशन के बारे में जानना जरूरी है।

इसे जरूर पढ़ें- प्रेग्नेंसी में ये चीजें खाएंगे तो डिलीवरी में नहीं होगी कोई परेशानी, बच्चा भी रहेगा तंदुरुस्त

पीरियड्स के कितने दिनों बाद होता है ओवुलेशन?

ओवुलेशन पीरियड्स के 12-14 दिन बाद होता है और इसके 14 से 16 दिन बाद दोबारा पीरियड्स आ जाते हैं। आम साइकिल में ऐसा ही होता है। अगर ओवुलेशन के दौरान एग फर्टिलाइज हो गया, तो पीरियड्स नहीं आएंगे। अगर किसी हेल्थ कंडीशन के कारण पीरियड्स पर असर पड़ा है, तो भी ये डेट्स मिस हो सकती हैं। ओवुलेशन को ट्रैक करने के लिए वैसे तो कई ऐप्स हैं, लेकिन उसकी जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। आपका शरीर भी आपको बता देता है कि कब और कैसे ओवुलेशन हो रहा है।

ovulation and pregnancy

उदाहरण के तौर पर आपके सर्वाइकल म्यूकस को चेक करना भी ओवुलेशन को चेक करने का एक तरीका है।

क्या होता है सर्वाइकल म्यूकस?

सर्वाइकल म्यूकस वेजाइना का फ्लूएड होता है जो सर्विक्स से बाहर निकलता है। मेंस्ट्रुअल साइकिल के अलग-अलग फेज में ये अलग-अलग तरह से निकलता है। ओवुलेशन थोड़ा दूर होता है तब आपका सर्वाइकल म्यूकस गाढ़ा, सफेद और सूखा सा होता है। ओवुलेशन शुरू ही होने वाला होता है तब यह चिपचिपा और थोड़ा सा पतला होने के साथ स्लिपरी हो जाता है। ये कंसिस्टेंसी ओवुलेशन को दिखाती है।

पीरियड्स के बाद प्रेग्नेंसी का बेस्ट टाइम क्या है?

पीरियड्स के 12 दिन बाद प्रेग्नेंसी का बेस्ट टाइम होता है। अगर आप प्रेग्नेंसी के लिए ट्राई कर रही हैं, तो इस दौरान करें। पीरियड्स के 12 से 15 दिनों के अंदर आपका ओवुलेशन शुरू हो जाएगा।

अगर किसी की 28 दिन की साइकिल है, तो यह 14वें दिन से शुरू होगा। अगर किसी की पीरियड साइकिल 31 दिन की है, तो ओवुलेशन 17वें दिन होगा।

pregnancy issues and tests

इसे जरूर पढ़ें- दिनभर महसूस होती है कमजोरी? डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

क्या ओवुलेशन के कोई और भी लक्षण होते हैं?

कुछ महिलाओं को इस दौरान थोड़ी सी स्पॉटिंग होती है, थोड़े से क्रैम्प्स होते हैं, सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है। इस दौरान शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ा हुआ सा दिखता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Garima Srivastav MD MRCOG (UK) (@dr_garima_obgyn)

इसके अलावा, गैस जैसा दर्द पेट के निचले हिस्से में हो सकता है। पेट में मरोड़ उठ सकती है। कुल मिलाकर आपका शरीर आपको बता सकता है कि अब एग्स फर्टिलाइज होने के लिए तैयार हैं।

ओवुलेशन को आप पीरियड्स की डेट और पीरियड साइकिल से भी ट्रैक कर सकती हैं।

अगर आपके पीरियड्स रेगुलर नहीं हैं, तो आप अपनी गाइनेकोलॉजिस्ट से इसके बारे में बात कर सकती हैं। अपनी हेल्थ संबंधित किसी भी समस्या के लिए अगर आप हमसे और हमारे एक्सपर्ट्स से सलाह लेना चाहती हैं, तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकती हैं।
 
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।