दीपिका से लेकर कंगना रनौत ने ऐसे चलाया red carpet पर अपने ग्लैमर का जादू

हाल ही में मुंबई में हुई एक red carpet show में बॉलीवुड की leading celebs एक से बढ़कर एक outfits में नजर आयीं।

  • Sunil Kumar
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-01-24, 19:34 IST
Zee Celebs awards Main

Bollywood में red carpet का सीजन शुरू हो चुका है। हाल ही में अनुष्का शर्मा की wedding पर पूरा बॉलीवुड red carpet पर उतर आया था। ये शादी इस red carpet season की एक औपचारिक official शुरूवात थी। जिसमें एक से बढ़कर एक dresses में celebs को देखा गया। इसके साथ The Lux Gold अवार्ड की शाम भी कुछ ऐसी ही थी।

जहां पर red carpet का असली ग्लैमर देखने को मिला था। इस सीजन को लेकर अगर आपको ऐसा लगता है कि इस दौरान सिर्फ कुछ ही trend popular रहेंगे। तो आपका ये सोचना बिलकुल गलत है। हाल ही में एक red carpet event में बॉलीवुड की leading celebs एक से बढ़कर एक outfits में नजर आयीं। जिन्हें देखकर आपकी आंखे उनपर थम सी जायेंगी।

Galia Lahav के gown में कंगना रनौत

Zee Celebs awards kangna

फैशन क्वीन मानी जाने वालीं कंगना रनौत अपनी असल जिंदगी से लेकर red carpet तक एक fashion queen हैं। फैशन के मामले में शायद ही कंगना कभी गलत हों। आपने कंगना को पिछले दिनों अनुष्का शर्मा की शादी में सब्यासाची द्वारा डिजाइन की गई खूबसूरत साड़ी में जरूर देखा होगा। जो उन्हें एक पर्फेक्ट airport look दे रही थी।

इसके अलावा हाल ही में उनका red carpet look धमाकेदार रहा था। जिसमें उन्होने Galia Lahav का डिजाइन किया हुआ ये white lace gown पहना था। इससे पहले करीना कपूर भी बिलकुल हूबहू ऐसा ही डिजाइन पहन चुकीं हैं। अगर आपको इस बार कोई confusion होती है कि आपको क्या पहनना है तो आपको ये gown जरूर try करना चाहिये।

सब्यासाची के डिजाइन designed saree में दीपिका पादुकोण

Deepika padukone

Colours में black हमेशा से ही अपने आप में एक unique रहा है। आप दीपिका पादुकोण को ही देख लीजिये उनके उपर ये colour कितना जच रहा है। दीपिका का ये look एक पर्फेक्ट cocktail look लग रहा है। इसके साथ उनका ये sleek hairdo और उनका ये intricately डिजाइन किया गया ब्लाउज बेहद ही sexy लग रहा है। उनकी ज्वैलरी इस look पर एकदम stunning लग रही है। अगर आपको भी कभी लगता है कि black colour आपके लिये अच्छा नहीं है, तो आपको दीपिका के इस look को एक बार जरूर देख लेना चाहिये।

Read more: मेंहदी की रस्म पर कैसे रखें अपने हेयर स्टाइल को sexy? बता रहीं हैं ये celebs

Falguni and Shane Peacock के designed jumpsuit में श्रीदेवी

Zee Celebs awards Shreedevi

बॉलीवुड की evergreen अभिनेत्रियों में गिनी जाने वालीं श्रीदेवी ने एकबार फिर साबित कर दिया कि वो किसी से कम नहीं हैं। वो चाहे जो भी carry करें उनपर सबकुछ खिलता है। आप उनका ये इस look को ही देख लीजिये। देखने में ये लहंग, साड़ी और गाउन लग रहा है।

श्रीदेवी अपने इस look से बॉलीवुड की आज की young actresses को एक अच्छी फैशन inspiration दे रहीं हैं। श्रीदेवी का ये look एकदम risky लग रहा है। उनका ये earthy toned jumpsuit आउटफिट sequined Falguni and Shane Peacock ने डिजाइन किया है। जिसे देखकर किसी का भी दिल मचल जाये।

Sexy little white dress में यामी गौतम

Zee Celebs awards inside

इन दिनों हमारी यामी गौतम White Dresses को trendy बनाने में लगी हुईं हैं। आप उनकी ये sexy white dressही देख लीजिये। उन्होने इसे कितनी खूबसूरती से carry किया है। इसके साथ उनका ये sleek hairdo बेहद ही stunning लग रहा है।

अगर आप भी इस बार अपने cocktail look को लेकर थोड़ी confuse हैं तो आप यामी गौतम के इस look से कुछ tips ले सकतीं हैं। यामी ने सिर से लेकर पैर तक अपने आपको कितना sexy बनाया हुआ है। इसके साथ उनका minimal look उसमें ग्लैमर का double dose दे रहा है।

Read more: लाल-हरी ना पीली, ये हैं bollywood celebs की थोड़ा हटके lip shades

Satin corset gown में मौनी रॉय

Zee Celebs awards mouini roy

छोटे पर्दे की सबसे sexy नागिन को भला कौन नहीं जानता। पर्दे से लेकर red carpet तक उनके फैशन का जलवा चारो तरफ चलता है। आप उनकी ये rocking और sexy skirt को ही देख लीजिये। उसके उपर उनकी लैदर जैकट तो और भी stunning लग रही है।

Red carpet पर अपने आपको कैसे sexy दिखाना है ये मौनी रॉय बखूबी जानतीं हैं। आप उनका ये satin gown ही देख लीजिये। अगर आपको लगता है कि satin पहनने में थोड़ा लाईट लगता है तो आपको इस बारे में दोबारा सोचने की जरूरत है।

Classic black gown में सुष्मिता सेन

Zee Celebs awards shusmita sen

Miss universe का खिताब अपने नाम करनें वालीं सुष्मिता सेन ने हाल ही में instagram join किया है। जिससे सारे देश को काफी खुशी हुई। सुष्मिता सेन अपने look को लेकर हमेशा से ही जानीं जातीं हैं। आप उनका ये classic black gown ही देख लीजिये। जिसे पहनकर जब वो red carpet पर उतरीं तो चारों तरफ बस ग्लैमर ही ग्लैमर छा गया।

सुष्मिता सेन का look जितना ही hot लग रहा है कुछ वैसी ही वो inspiration दे रहीं हैं। कि आपकी उम्र चाहे जो भी हो आपका जो मन करे आप वो पहन सकतीं हैं। सुष्मिता सेन को लेकर ये कहना गलत नहीं होगा कि उम्र का फांसला आपके fashion को कभी नहीं रोक सकता।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP