प वी नेक गाउन आजकल काफी ट्रेंड में है। बॉलीवुड से लेकर टीवी की हसीनाएं इसे पहनना पसंद करती हैं। अगर आपको इसे ट्राई करना है, तो आप इसके साथ कुछ बेहतरीन एसेसरीज कैरी कर सकती हैं।
इसके बाद आपका गाउन लुक पार्टी के हिसाब से रेडी हो जाएगा। चलिए जानते हैं उन एसेसरीज के बारे में जिसको कैरी करने से आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे।
लॉन्ग इयररिंग
अगर आपने डीप वी नेक गाउन पहना है, तो उसके साथ लॉन्ग इयररिंग काफी अच्छे से पेयर कर सकती हैं। ये काफी क्लासी लगते हैं, साथ ही ये कैरी करने में भी आसान होते हैं। इसके लिए आप अलग-अलग डिजाइन सर्च कर सकती हैं। जिसके ऑप्शन आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से मिल जाएंगे।
शॉर्ट बीडेड स्टेटमेंट नेक पीस
स्टेटमेंट नेक पीस का ट्रेंड आजकल काफी इन है, ऐसे में अगर आप इसे अपने डीप वी नेक गाउन के साथ कैरी करेंगी तो काफी स्टाइलिश लगेंगी। इनकी एक खासियत है कि, ये किसी भी ड्रेस के साथ पेयर कर लिए जाते हैं। इसलिए ज्यादातर महिलाएं इसे पहनना पसंद करती हैं। अगर आपको इसे पेयर करना है तो इसमें अलग-अलग स्टोन वर्क भी आते हैं। जिसको आप अपने ड्रेस के हिसाब से कैरी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : गाउन के साथ शॉर्ट लेंथ बालों के लिए ट्राई करें ऐसे हेयर स्टाइल
रिंग्स
रिंग्स भी डीप वी नेक गाउन के साथ काफी अच्छी लगती हैं, इसके लिए डायमंड, प्लेटिनम या फिर स्टोन रिंग को पेयर कर सकती हैं। आप चाहे जो इसमें डिजाइन सर्च कर सकती हैं जैसे- गोल, चकोर, लंबी रिंग। इसमें कलर भी आपको आसानी से मिल जाएंगे। जिन्हें ड्रेस के कलर के हिसाब से पहने।
स्टाइलिश बेल्ट
स्टाइलिश बेल्ट आजकल काफी ट्रेंडी है। इसे महिलाएं साड़ी के साथ, शॉर्ट ड्रेस के साथ कैरी करती हुई नजर आती हैं। डीप वी नेक गाउन के साथ भी यह काफी अच्छी लगती हैं, बस आपको अपनी ड्रेस के कलर और डिजाइन के हिसाब से बेल्ट लेनी है, जिसके अलग-अलग ऑप्शन आपको हर जगह आसानी से मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : गाउन सलेक्ट करते समय इन चार टिप्स का रखें ध्यान
मेसी बन
डीप वी नेक गाउन के साथ कई सारे हेयर स्टाइल महिलाएं बनाती हैं। ऐसे में अगर आपको कुछ हेयर स्टाइल नहीं समझ आ रहा है तो आप सिंपल मेसी बन इसके बाद बना सकती हैं, इसको बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है, साथ ही ये काफी कूल लुक देता है। इसलिए नाइट पार्टी के लिए ये सबसे अच्छा ऑप्शन है।
आपको इसमें कुछ एड करना है तो इसमें स्टाइलिश हेयर एसेसरीज एड कर सकती हैं। जिससे आपका लुक और ज्यादा स्टाइलिश लगने लगेगा।
Recommended Video
अगर आपको डीप वी नेक गाउन को साथ एसेसरीज कैरी करना पसंद है तो एक बार इन्हें भी जरूर ट्राई करें। साथ ही, इस आर्टिकल से जुड़ी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन पर जरूर शेयर करें। अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी के पेज को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों