Mon Apr 20, 2026 | Updated 10:44 PM IST
image

Footwear for Saree: साड़ी के साथ केवल हील्स ही नहीं, इस सीजन ट्राई करें ये 5 तरह के फुटवियर

Footwear for Saree: अगर आपको भी साड़ी पहनने का बहुत शौक है, लेकिन आप साड़ी के साथ किस तरह की फुटवियर पहने इस बात को लेकर हमेशा कन्फ्यूज रहती हैं, तो आज हम आपको कुछ लेटेस्ट फुटवियर डिजाइंस बताएंगे, जो साड़ी के साथ पहनने के लिए बेस्ट हो सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-04-17, 15:07 IST

भारतीय महिलाओं को साड़ी पहनने का बहुत शौक होता है। वह हर खास फंक्शन या मौके पर साड़ी पहनना जरूर पसंद करती हैं। अगर आप भी एक से एक  खूबसूरत साड़ी पहनती हैं, तो अपने साड़ी लुक को खास बनाने के लिए आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले फुटवियर शामिल कर सकती हैं। ये साड़ी के लेटेस्ट डिजाइंस आपके पूरे साड़ी लुक को गॉर्जियस बना देंगे। आइए जानते हैं इन फुटवियर के बारे में। 

सिल्वर स्टोन वर्क ब्लॉक सैंडल

अगर आप भी साड़ी पहनने का बहुत शौक रखती हैं और एक से एक खूबसूरत साड़ी पहनती भी हैं, तो अपने साड़ी लुक को और बेहतर बनाने के लिए आप इस तरह के खूबसूरत सिल्वर स्टोन वर्क ब्लॉक सैंडल को जरूर शामिल करें। ऐसे फुटवियर आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देगी साथ ही साड़ी के साथ पहनने के लिए यह एक परफेक्ट चॉइस हो सकती हैं, जो पूरे लुक को कंप्लीट कर देगी।

4 - 2026-04-17T123058.275

कुंदन वर्क ब्लॉक हील सैंडल

अगर आप भी किसी खास मौके पर साड़ी पहनकर जा रही हैं, तो अपने पूरे साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए आप फुटवियर जरूर शामिल करें। आपके लिए यह खूबसूरत कुंदन वर्क ब्लॉक हील सैंडल परफेक्ट रहेगी, जो खासकर आपके साड़ी लुक को गॉर्जियस बना देगी। ऐसी फुटवियर इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लिए भी सही रहेगी। 

3 - 2026-04-17T123100.336

रोज पिंक वैज पार्टी वियर सैंडल

कपड़े अच्छे हो लेकिन फुटवियर सही नहीं हो, तो यह कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाता है। ऐसे में अब आपको शर्मिंदगी महसूस करने की जरूरत नहीं है।  आप अपने साड़ी लुक को खास बनाने के लिए साड़ी के साथ इस खूबसूरत रोज पिंक वैज पार्टी वियर सैंडल को पहन सकती हैं। ऐसे फुटवियर आपको नजदीकी बाजार में किसी भी जूते-चप्पल की दुकान पर आसानी से मिल जाएंगे। 

6 (57)

यह भी पढ़ें- Top Sandals for Office & College Look: ऊंची हील्स से हो गया है पैरों में दर्द? ऑफिस और कॉलेज के लिए बेस्ट हैं ये ट्रेंडी सैंडल्स, कंफर्ट के साथ मिलेगा प्रोफेशनल लुक

पर्ल पार्टी वियर ब्लॉक पंप सैंडल 

अगर आप अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक से एक फुटवियर शामिल करती हैं, लेकिन साड़ी के साथ किस तरह के चप्पल-जूते पहने इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो आपके लिए यह लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली पर्ल पार्टी वियर ब्लॉक पंप सैंडल बेस्ट रहेगी, जो खासकर साड़ी लुक को गॉर्जियस बनाने में मदद करेगी। ऐसी सैंडल को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं। 

2 - 2026-04-17T123103.806

गोल्डन राउंड टो ओपन बैक सैंडल

आप चाहें, तो अपने साड़ी लुक की खूबसूरती को दोगुना करने के लिए साड़ी के साथ इस गोल्डन राउंड टो ओपन बैक सैंडल को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे फुटवियर अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। ऐसे में आप भी इसे पहनकर फैशन की इस दुनिया में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं।  ऐसे फुटवियर आपके पैरों को गॉर्जियस और अट्रैक्टिव बना देंगे।

1 - 2026-04-17T123104.607

यह भी पढ़ें- Footwear To Pair With Ethnic Dresses: ट्रेडिशनल ड्रेसेस के साथ शामिल करें लेटेस्ट फुटवियर, देंगे रॉयल लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit :   myntra/Stylestry/Shoetopia/SZNShezone 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।