Wed Apr 1, 2026 | Updated 09:13 PM IST HZ Awards 2026
Pallu set

Pallu Hacks: साड़ी का ओपन पल्लू नजर आता है खराब, तो इन टिप्स की मदद से करें इसे सही से सेट

अगर आपका भी साड़ी का पल्लू खराब नजर आता है, तो इसके लिए जरूरी है कि आप सही तरीके से इसे पिन करें। ऐसा इसलिए ताकि ये अच्छा लग सके।
Editorial
Updated:- 2025-01-22, 13:01 IST

साड़ी पहनना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर शादी या किसी फंक्शन में इसे वियर करते हैं। लेकिन साड़ी का पल्लू सही से सेट नहीं हो पाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम सही तरीके को ट्राई नहीं करते हैं। इसी वजह से हमारा पल्लू सही से सेट नहीं होता है। इसके लिए हम आपको आर्टिकल में कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे। जिसे ट्राई करके आपका पल्लू सही से सेट हो जाएगा।

पल्लू के लिए लें सही लेंथ

Pallu lenth

आप अपनी साड़ी के पल्लू को सही से सेट करने के लिए आपको सबसे पहले पल्लू को सही लेंथ में लेना है। इसके बाद इसे सही से पिन करना है। बस इस बात का ध्यान रखना है कि इसके लिए आपको बॉर्डर वर्क का भी ध्यान रखना है। साथ ही, आपको ये साड़ी को सही से सेट करना है।

पल्लू पर बनाएं प्लीट्स

आप साड़ी के पल्लू को सही से सेट करने के लिए आपको खुला पल्लू लेना है। अब इसमें नीचे की तरफ प्लीट्स बनाना है। फिर इसमें पिन लगानी है। इससे आपको पल्लू को कैरी करने में दिक्कत नहीं होगी। फिर आपको अपने एक साइड दुपट्टे को सेट करने है। फिर इसमें प्लीट्स बनानी है। इससे साड़ी लुक अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Saree Pallu Drapping Styles: हर कोई करेगा जमकर तारीफ,इस वेडिंग सीजन साड़ी के पल्लू को इन यूनिक स्टाइल से करें ड्रेप

लाइट फैब्रिक के पल्लू को सेट करना आसान

Pallu style

अगर साड़ी का पल्लू हल्के और पतले कपड़े का है, तो उसे थोड़ा ज्यादा टाइट करके पकड़ें और फिर पिन की मदद से सेट करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे साड़ी पर सिलबटे नजर नहीं आती है। साथ ही, साड़ी के पल्लू को सेट करने में आसानी हो जाती है।

पल्लू को करें सेट

अब अपने पल्लू को ओपन करके पिन करें। फिर इसे दूसरे हाथ पर प्लीट्स बनाकर सेट करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। इससे आपको साड़ी के पल्लू को संभालने में कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही, आप आराम से सारे फंक्शन अटेंड कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Saree Pallu Styling Hacks: कंधे हैं चौड़ा तो साड़ी के पल्लू को करें अलग तरह से करें स्टाइल, लुक लगेगा परफेक्ट

इस बार इन तरीकों से सेट करें अपना पल्लू आपको साड़ी पहनने में कोई दिक्कत नहीं होगी। साथ ही, आप सुंदर नजर आएंगी। इसके साथ ही, आपको पार्लर जाकर साड़ी सेट करवाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। ये आसान तरीके हैं, जिसे आप कभी भी ट्राई कर सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram/ Ankita lokhnade

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

Pallu Hacks: साड़ी का ओपन पल्लू नजर आता है खराब, तो इन टिप्स की मदद से करें इसे सही से सेट | tips to set open messy pallu in easy ways | Herzindagi