
बिछिया पहनने का शौक अधिकतर शादीशुदा महिलाओं में देखा गया है। ऐसे में हर महिला चाहती हैं, कि अपने पैर को अट्रैक्टिव और खूबसूरत बनाने के लिए एक से खूबसूरत बिछिया पहनें। अगर आप भी लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली बिछिया की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको उंगलियों के लिए नहीं बल्कि अंगूठे के लिए एक से एक बिछिया डिजाइन बताएंगे, जो आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।
अगर आप भी अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और अपने पूरे लुक को अट्रैक्टिव दिखाना चाहती हैं, तो अब आप इस तरह की खूबसूरत अंगूठे में पहनने के लिए घूंघरू पैटर्न बिछिया डिजाइन को शामिल कर सकती हैं। ऐसे अंगूठा बिछिया इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

अगर आपको भी बिछिया पहनने का बहुत शौक है और आप बदल-बदल कर एक से एक खूबसूरत बिछिया पहनती हैं, तो आपके लिए इस तरह की पक्षी और मोतियों से बनी अंगूठे की बिछिया भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इसे आप चांदी में नजदीकी सुनार की दुकान पर बनवा सकती हैं या आर्टिफिशियल भी आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर ऐसी डिजाइंस मिल जाएगी।

अधिकतर महिलाएं उंगलियों में बिछिया पहनने के साथ-साथ अंगूठे में भी टो रिंग पहनती हैं। ऐसे में अगर आप अंगूठी के अलावा अंगूठे में पहनने के लिए बिछिया डिजाइंस देख रही हैं, तो आपके लिए इस तरह की खूबसूरत अंगूठा थ्री लेयर अडजस्टेबल बिछिया डिजाइन भी बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। ऐसे अंगूठा बिछिया डिजाइन काफी ट्रेंड में है, जिसे आप डेली वियर में भी पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Toe Ring Designs: पैरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए पहनें चांदी की बिछिया, देखें डिजाइंस
अगर आप अंगूठे के लिए बिछिया तलाश रही हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए इस तरह के खूबसूरत एडजस्टेबल स्टर्लिंग सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड टो रिंग भी परफेक्ट हो सकते हैं। आप इसे डेली वियर में भी पहन सकती हैं या किसी खास इवेंट और फंक्शन के दौरान भी पहनकर जा सकती हैं। आपको इस तरह का अंगूठा बिछिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगा।

पैरों की उंगलियों में बिछिया पहनने के साथ-साथ अब अंगूठे में भी बिछिया पहनने का चलन बढ़ गया है। ऐसे में आप भी इस तरह की खूबसूरत डिजाइनर सिल्वर प्लेटेड बिछिया को पैरों में शामिल कर अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे बिछिया डिजाइन आपको नजदीकी बाजार में सुनार की दुकान पर मिल जाएंगे या आप इसे ऑनलाइन भी आर्डर कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Bichiya Designs For Women: कम वजन वाली चांदी की बिछिया के नए डिजाइंस, डेली वियर में पहनने के लिए हैं बेस्ट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : PINTEREST/stylish designer/SHIVANI JEWELERS
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।