
गर्मी के मौसम में अधिकतर कामकाजी महिलाएं क्या पहनकर ऑफिस जाएं, इस बात को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और ऑफिस में क्या पहनें इस बात को लेकर परेशान हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर कॉटन की साड़ी शामिल कर सकती हैं, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी।
अगर आप अपने ऑफिस में भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं साथ ही गर्मियों में कंफर्ट लुक की तलाश में भी हैं, तो नॉर्मल कपड़े पहनने के बजाय आप इस तरह की व्हाइट प्रिंट कॉटन बागरू साड़ी को शामिल कर सकती हैं। यह साड़ी आपको आरामदायक और स्टाइलिश दोनों लुक देने में मदद करेगी। यह आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा देगी।

यही नहीं अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो अपने ऑफिस में आप इस तरह की डिजिटल प्रिंटेड लिनन कॉटन जरी बॉर्डर साड़ी को पहनकर जा सकती हैं। ऐसी साड़ी डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। आप इसके साथ कुछ एक्सेसेसरी शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ आप डिजाइनर ब्लाउज भी शामिल कर सकती हैं।

ऑफिस में पहनने के लिए आप ऐसी लीफ प्रिंट वाली ब्लू कलर की कॉटन साड़ी को भी चुन सकती हैं। इस तरह की साड़ी को आप ऑफिस में होने वाले किसी भी खास इवेंट के दौरान पहन सकती हैं या फिर आप डेली वियर में भी इस तरह की साड़ी को पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इसके साथ आप कॉलर वाला ब्लाउज जरूर शामिल करें।

यही नहीं ऑफिस में पहनने के लिए यह परफेक्ट प्रिंटेड डेली वियर कॉटन लिनन सफेद साड़ी भी बेस्ट रहेगी, जो न सिर्फ आपकी खूबसूरती को बढ़ाएगी, बल्कि ऑफिस लुक को परफेक्ट बनाने में भी बेहद मदद करेगी। आप इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं या फिर आपको यह नजदीकी बाजार में भी किसी साड़ी की दुकान पर मिल जाएगी।

अगर आप भी ऑफिस में साड़ी पहनकर जाना चाहती हैं, लेकिन साड़ी डिजाइंस को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह की खूबसूरत फ्लोरल प्योर शिफॉन साड़ी को अपने ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं। ऐसी साड़ी में आप बला की खूबसूरत लगेगी साथ ही गॉर्जियस लुक भी पा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Collar Blouse Designs: फिर लौटा कॉलर ब्लाउज का क्रेज, साड़ी के साथ शामिल कर बनाएं अपने लुक को खास और डिफरेंट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : myntra/kalini/pinkcity/HERE&NOW/amazon/Ki2 FASHION/swami-creation
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।