
कुछ दिनों में महाशिवरात्रि का खास पर्व आने वाला है। ऐसे में इस दिन को यादगार और खास बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं श्रृंगार जरूर करती हैं। अगर आप भी अपने शिवरात्रि लुक को खास और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो अब आपको ऑउटफिट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट साड़ी डिजाइंस बताएंगे, जो शिवरात्रि पर पहनने के लिए बेस्ट हो सकती है।
शिवरात्रि के दिन अगर आप भी भीड़ से हटके दिखना चाहती हैं, तो अब आप इस तरह की खूबसूरत व्हाइट एंड गोल्ड टोंड पठानी साड़ी को शिवरात्रि पर पहनकर अपने लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बना सकती हैं। ऐसी साड़ी डिजाइन का इन दिनों अधिकतर महिलाओं में काफी क्रेज देखा गया है। ऐसे में यह आपके लिए भी बेस्ट हो सकती है।

अगर आपको भी साड़ी पहनने का बहुत शौक है और आप एक से एक साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो अब आप शिवरात्री के खास मौके पर अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। इसके लिए आप इस तरह की खूबसूरत ऑफ व्हाइट एंड लाइट पिंक कॉटन बनारसी साड़ी को शामिल कर सकती हैं। इसे पहनकर आप भीड़ से हटके नजर आएंगी।

आप चाहें, तो इस साल शिवरात्रि के खास मौके पर अपने लुक को स्टाइलिश और एलेगेंट टच देने के लिए इस तरह की खूबसूरत चेक्ड प्रिंट बनारसी साड़ी को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसी साड़ी डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो फेस्टिवल पर पहनने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 5 लाइट वेट साड़ी, दिखेंगी भीड़ से हटकर
अगर आप शिवरात्रि पर पहनने के लिए कोई खास साड़ी तलाश रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप इस तरह की खूबसूरत रेड एंड ऑफ व्हाइट बांधनी प्रिंट साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसी साड़ी डिजाइंस आपके लुक को स्टाइलिश बना सकती है। आप इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।

एक जैसी साड़ी डिजाइंस को ट्राई करने के बजाय अब आप कुछ इस तरह की लेटेस्ट रेड एंड ऑरेंज ऑर्गेंजा पटोला साड़ी को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसी साड़ी डिजाइंस किसी त्योहार पर पहनने के लिए बेस्ट हो सकती है। ऐसे में आप इसे खासकर शिवरात्रि के मौके पर पहन कर अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Saree For Women: हर तीज त्योहार पर पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 5 साड़ी की नई डिजाइन, खूबसूरती में लगा देगी चार चांद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Myntra/Mitera/CaniBani/KOTHARI SST
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।