महिलाओं के बीच जब फुटवियर की बात आती है तो इसके लिए अलग-अलग डिजाइन और वैरायटी सर्च की जाती है कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जो अपने कम्फर्टेबल के हिसाब से इन्हें सिलेक्ट करती हैं। अगर आप पटियाला सूट पहनना पसंद करती हैं तो इसके साथ मोजरी पेयर कर सकती हैं। यह आपको कम्फर्टेबल भी रखती हैं साथ ही स्टाइलिश भी दिखाती हैं।
वाइट लेदर एथेनिक मोजरी
अगर आपको वाइट कलर पसंद है तो आप इसमें भी मोजरी खरीद सकती हैं। जिसके लिए आप पर्ल डिजाइन या प्लेन को चूज कर सकती हैं। इस तरह के ऑप्शन आपको आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे। जिन्हें आप डार्क कलर शेड के पटियाला सूट के साथ पेयर कर सकती हैं। ऐसे कलर आपके लुक को क्लासी बनाते हैं साथ ही आपको कम्फर्टेबल भी रखते हैं।
मिरर वर्क मोजरी
मिरर वर्क मोजरी आजकल काफी ट्रेंड में है। इन्हें महिलाएं शादी या फिर किसी इवेंट में पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में आप चाहे तो इसके लिए अलग-अलग कलर चूज कर सकती हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें की वो कलर आपके सूट को मैच करें, क्योंकि इसके बाद ही आप अपने लुक को तैयार कर पाएगी। ऐसी मोजरी आपको मार्केट में आसानी से कम रेट पर मिल जाएगी। यहां तक की कलर ऑप्शन भी आप अपनी पसंद से चूज कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: मोजड़ी को अलग-अलग तरह से स्टाइल करने के लिए यहां से लें आइडियाज
मल्टीकलर मोजरी
मल्टीकलर मोजरी हर कलर के पटियाला सूट के साथ अच्छे से जाती है। आप भी इसे अपने आउटफिट के साथ पेयर कर सकती है। इसके कलर ऑप्शन आपको मार्केट और ऑनलाइन मिल जाएगी। इसी के साथ आप चाहे तो इसमें थ्रेड वर्क मल्टीकलर मोजरी भी ट्राई कर सकती हैं वो भी आपको ट्रेडिशनल लुक देती हैं। आप चाहे तो इन्हें साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं, ताकि आप कही भी जाए तो कंफर्टेबल फील करें।
गोल्ड टोन्ड सीक्वेन मोजरी
गोल्ड टोन्ड सीक्वेन मोजरी जिन्हें आप पार्टी में पटियाला के साथ पेयर कर सकती हैं। यह काफी स्टाइलिश लगती हैं साथ ही किसी भी कलर आउटफिट के साथ पहनी जा सकती हैं। इसमें भी आप कॉन्ट्रा के हिसाब से गोल्ड टोन्ड चूज कर सकती हैं। ऐसी मोजरी आपको अच्छे डिजाइन और कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में मिल जाएगी। वहां से आप खरीदें और इसे पहनकर अपने लुक को स्टाइलिश बनाएं।
इसे भी पढ़ें: भारत के अलग-अलग राज्यों में मिलने वाले स्टाइलिश फुटवियर्स के बारे में जानें
टिप्स: इस तरह की मोजरी में आपको साइज का खास ध्यान रखना है ताकि आपके पैरों को आराम मिल सके।
तो आप किस तरह की मोजरी पहनना पसंद करती हैं इसके बारे में जानकारी हमारे कमेंट सेक्शन पर शेयर कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों