आजकल के मॉडर्न युग में जहां साड़ी की जगह सलवार-सूट ने ले ली है। ठीक उसी तरह आज लोग सगाई में साड़ी या लहंगे नहीं बल्कि गाउन पहन रहे हैं। इन गाउन में आपका लुक एकदम स्टाइलिश नजर आता है। साथ ही, यह आपके लुक को काफी मॉडर्न और अट्रैक्टिव भी बनाते हैं। इनको आप आसानी से बिना किसी झंझट के कैरी कर सकती हैं। वहीं इनके साथ पेयर करने के लिए आपको साड़ी और लहंगों की तरह कोई भारी-भरकम गहने पहनने की भी जरूरत नहीं होती है। इन गाउन के साथ आप कोई भी लाइवेट ज्वेलरी का चुनाव कर सकती हैं। सगाई जैसे खास मौके पर गाउन कैरी करके हर लड़की किसी अप्सरा से कम नहीं लगती है।
हर किसी लड़की का सपना होता है कि वो अपनी शादी से लेकर सगाई और हर फंक्शन में सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आए। यह एक लड़की के लिए बेहद खास पल होते हैं। जब उसको सबसे हटके और गॉर्जियस दिखना होता है। यदि आपकी भी शादी होने जा रही है और सगाई में आपने भी गाउन पहनने के डिसाइड कर लिया है, तो आज हम आपको कुछ ऑफ शोल्डर गाउन के डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आइडिया लेकर आप अपना एंगेजमेंट लुक ब्यूटीफुल बना सकती हैं। आइए नजर डाल लेते हैं कुछ लेटेस्ट गाउन डिजाइन पर।
पफ स्लीव्स साटन गाउन
आप अपनी सगाई में यदि फेयरी जैसा लुक पाना चाहती हैं, तो इस तरह की हैवी पफ स्लीव्स वाले गाउन का चुनाव कर सकती हैं। ऐसे गाउन कैरी करने के बाद काफी आकर्षक लगते हैं। इनमें आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन कई तरीके के कलर और पैटर्न मिल जाएंगे। आप इनके संग कोई भी स्लीक चोकर और मैचिंग इयररिंग्स पेयर कर सकती हैं। इनके संग ग्लॉसी मेकअप काफी जंचता है। हेयर स्टाइल में आप इनके संग स्ट्रेट लुक रख सकती हैं।
नेटिड फ्रंट फ्रिल लुक गाउन
आप यदि अपनी सगाई के लिए कोई एलिगेंट और ग्लैमरस गाउन की तलाश में हैं, तो आप इस तरह के नेटिड फ्रंट फ्रिल गाउन ले सकती हैं। यदि आपको रेड कलर पसंद है, तो तस्वीर में दिखाया गया गाउन आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। फेयर स्किन टोन के लिए यह रंग परफेक्ट रहेगा। इसके साथ आप कोई भी सिल्वर स्टोन नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स स्टाइल करें। इन गाउन के साथ बाउंसी हेयर आपको बेहद स्मार्ट लुक देंगे। बोल्ड मेकअप ऐसे गाउन पर बेस्ट रहेगा।
साटन हैवी फ्लेयर गाउन
इस तरह के बार्बी स्टाइल गाउन हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। यदि आपकी सगाई सर्दियों के मौसम में है, तो इस तरह के साटन फैब्रिक फुल स्लीव्स हैवी फ्लेयर गाउन बेस्ट चॉइस है। इनमें कैन कैन लगी होने की वजह से इनका घेर काफी उभरा हुआ लगता है। इस गाउन के साथ आप गाउन के कलर की मैचिंग का स्टोन वाला पेंडेंट नेकपीस कैरी कर सकती हैं। साथ में स्टड इयररिंग्स काफी स्टनिंग लुक देंगे। हेयर स्टाइल में आप मेसी बन या ओपन कर्ली हेयर लुक ट्राई कर सकती हैं। एचडी मेकअप इस गाउन पर परफेक्ट लुक देगा।
ये भी पढ़ें:Gown Designs: रिसेप्शन पार्टी में रॉयल लुक पाने के लिए वियर करें ये न्यू डिजाइंस वाले वेलवेट गाउन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Malavika Mohanan/Just Wow/Tianzhihe/ONE KNOT ONE
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों