जब महिलाओं के श्रृंगार की बात की जाती है, तो उसमें सोलह महत्वपूर्ण चीजें आती हैं। इनमें से एक चूड़ियां भी होती हैं। चूड़ियों के बिना महिलाओं का श्रृंगार अधूरा माना गया है। इसलिए जिस तरह से आउटफिट में नए -नए फैशन ट्रेंड्स देखने को मिलते हैं, उसी तरह आपको बाजार में तरह-तरह की डिजाइनर और फैशनेबल चूड़ियां मिल जाएंगी। हमने आपको बताया था कि लाल रंग की चूड़ियों को पहनने का क्रेज महिलाओं में कभी कम नहीं होता है। मगर लाल रंग के साथ गुलाबी रंग की चूड़ियां भी महिलाओं को अति प्रिय होती हैं। खासतौर पर अगर हम नई दुल्हन की बात करें तो आपको उनके चूड़ी बॉक्स में गुलाबी रंग की चूड़ियां जरूर देखने को मिल जाएंगी।
मगर पिंक कलर की चूड़ियों को किस तरह से स्टाइल किया जा सकता है, इसे लेकर महिलाएं हमेशा कंफ्यूज नजर आती हैं। तो चलिए आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि आप गुलाबी रंग की चूड़ियों को कैसे स्टाइलिश अंदाज में सेट कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सिंपल लाल चूड़ी को इस तरह करें स्टाइल
किस तरह के आउटफिट के साथ पहनें पिंक चूड़ी?
चूड़ियां पहनने का क्रेज हर महिला को होता है। आप वेस्टर्न और इंडियन दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ चूड़ियां पहन सकती हैं। जब बात पिंक चूड़ी पहनने की आती है, तो हम यह सोचते हैं कि इस रंग की चूड़ियां तो किसी एथनिक आउटफिट के साथ ही पहनी जा सकती हैं। मगर ऐसा नहीं है, आप पिंक चूड़ियों को वेस्टर्न या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी पहन सकती हैं। बाजार में आपको पिंक चूड़ियों में बहुत सारे विकल्प और रंग मिल जाएंगे। आजकल तो मेटल की चूड़ियों के साथ ही फाइबर और प्लास्टिक की चूड़ियां भी आने लगी हैं। इतना ही नहीं, वेलवेट और रबर टेक्सचर वाली चूड़ियों को भी महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। आप इस तरह की चूड़ियों को वेस्टर्न या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं। वैसे तो पिंक कलर की चूड़ियां आप मैचिंग कलर के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं, लेकिन ग्रीन, पर्पल, क्रीम, व्हाइट और ब्लू कलर के आउटफिट्स के साथ भी पिंक कलर की चूड़ियां काफी हाइलाइट नजर आती हैं।
कैसे करें कलर मैचिंग?
लाल रंग की चूड़ियों की तरह पिंक कलर की चूड़ियों को भी आप किसी भी रंग की चूड़ियों के साथ मिक्स-मैच करके पहन सकती हैं। मगर पिंक कलर की चूड़ियों के साथ सबसे अच्छे कॉम्बिनेशन की बात की जाए तो वह इस प्रकार हैं-
गोल्डन और पिंक चूड़ी
आप डिजाइनर गोल्डन चूड़ियों को साथ पिंक कलर की चूड़ियों को मिक्स-मैच करके पहन सकती है। हां आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप पिंक का हल्का शेड पहन रही हैं, तो गोल्डन चूड़ियों का शेड भी हल्का होना चाहिए। वहीं अगर आप डार्क पिंक शेड की चूड़ियां पहन रही हैं, तो आपको डार्क गोल्डन कलर की चूड़ियां साथ में पहननी चाहिए।
ग्रीन और पिंक चूड़ी
अगर आप ग्रीन कलर की चूड़ियों के साथ पिंक कलर की चूड़ियां पहन रही हैं, तो आपको र्डाक ग्रीन के साथ डार्क पिंक और लाइट ग्रीन के साथ लाइट पिंक कलर का चुनाव करना चाहिए। इस मैचिंग को और भी बेहतर बनाने के लिए आप ग्रीन, पिंक और गोल्डन का कॉम्बिनेशन भी तैयार कर सकती हैं।
येलो और पिंक चूड़ी
पिंक और येलो का कॉम्बिनेशन भी बहुत अच्छा लगता है। अगर आप डार्क गुलाबी रंग की चूड़ियां पहन रही हैं तो आप इसके साथ हल्के या गहरे पीले रंग की चूड़ियां पहन सकती हैं। इस मैचिंग में आप हरे रंग की चूड़ियों को भी शामिल कर सकती हैं। अगर आपके आउटफिट में गोल्डन जरी वर्क है, तो आप गोल्डन(गोल्डन चूड़ियों को ऐसे करें स्टाइल) कलर की चूड़ियों को भी इसमें शामिल कर सकती हैं।
पर्पल और पिंक चूड़ी
पर्पल और पिंक का कॉम्बिनेशन बहुत ही प्यारा लगता है। अगर आपके आउटफिट में यह दोनों कलर हैं, तो आप इस कॉम्बिनेशन को जरूर ट्राई करें। आप डार्क पर्पल और लाइट पिंक कलर के कॉम्बिनेशन वाली चूड़ियां भी पहन सकती हैं। इस कॉम्बिनेशन के साथ आप क्रीम कलर की चूड़ियां या फिर कड़े पहन सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सिंपल चूड़ियों की सेलिब्रिटी स्टाइल में करें सेटिंग
इस तरह करें मिक्स एंड मैच
कुंदन के कड़े
कुंदन के डिजाइनर कड़े आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। आप इन कड़ों के साथ लाइट या डार्क कलर की पिंक चूड़ियां पहन सकती हैं। कुंदन के कड़ों के साथ आप मोती वाली चूड़ियां भी क्लब कर सकती हैं।
मोती वाली चूड़ियां
पिंक कलर की चूड़ियों के साथ आप मोती वाली चूड़ियां भी पहन सकती हैं। मोती वाले डिजाइनर कड़े भी पिंक कलर की चूड़ियों (चूड़ियों को ऐसे करें स्टाइल) के साथ कल्ब कर सकती हैं। अगर आपने बिल्कुल सफेद रंग का आउटफिट पहना है, तो उसके साथ इस तरह की चूड़ियों की सेटिंग बहुत ही प्यारी लगती है।
स्टोन वाले कड़े या चूड़ियां
आजकल बाजार में आपको एक से बढ़कर एक डिजाइन वाले कड़े मिल जाएंगे जिनमें स्टोन लगा होता है। इन कड़ों को भी आप पिंक कलर की चूड़ियों के साथ पहन सकती हैं।
अमेरिकन डायमंड वाली चूड़ियां
अमेरिकन डायमंड वाली चूड़ियां और कड़े दाम में थोड़े महंगे जरूर होते हैं, मगर उन्हें आप किसी भी रंग की चूड़ियों के साथ कैरी कर सकती हैं। बाजार में आपको इनमें भी कई तरह की डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी।
गोल्ड बैंगल्स
अगर आपके पास गोल्ड के कड़े हैं, तो आप वह भी पिंक कलर की चूड़ियों के साथ कैरी कर सकती हैं। डार्क पिंक या मजेंटा कलर की चूड़ियों के साथ गोल्ड के कड़े और चूड़ियां दोनों ही बहुत अच्छे लगते हैं।
उम्मीद है कि आपको पिंक कलर की चूड़ियों को स्टाइलिश अंदाज में पहनने के यह हैक्स पसंद आए होंगे। यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही ऐसे और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों