हर दिन की तरह हर रंग भी हमारे लिए खास होता है।
जी हां रंगों का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। हर रंग में उसके गुण और खासियत छुपी होती है और रंग हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इन सात दिन में, सारे दिनों को बेहतर बनाने के लिए उस दिन के अनुसार कपड़ों के रंगों का चयन करने से वह दिन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। शायद आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा लेकिन यह बात सही हैं। और मैं भी इसे अपनाती हूं। रोजाना दिन के हिसाब से कपड़ों के रंगों को पहनने से मुझे बहुत अच्छा अनुभव होता है। जी हां एक हफ्ते में 7 दिन होते हैं और हर दिन की अपनी एक अलग पहचान होती है। और हिन्दू धर्म के अनुसार हफ्ते का हर एक दिन किसी ना किसी विशिष्ट देवी-देवता को समर्पित होता है। उस खास दिन पर संबंधित देवी-देवता की आराधना करना, उनके लिए व्रत रखना या कुछ ऐसा करना जिससे उन्हें प्रसन्नता पहुंचाता हो, आपके जीवन के बहुत से दुख काट सकता है। और ऐसा भी माना जाता है कि संबंधित देवी-देवता से संबंधित रंग पहनना भी फायदेमंद होता है। आइए जानें कौन से दिन कौन से कपड़े पहनने चाहिए।
हर दिन के हिसाब से पहनेंगी कपड़ों के रंग तो होगी खुशियों की बरसात
सात दिन में, सारे दिनों को बेहतर बनाने के लिए उस दिन के अनुसार कपड़ों के रंग पहनने से वह दिन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, आइए जानें कैसे।