Seedha Pallu Saree: इन टिप्स की मदद से कॉटन से लेकर सिल्क तक की साड़ी में आसानी पहना जा सकता है सीधा पल्लू, जानें टिप्स

साड़ी को स्टाइल करने के लिए आप बॉडी टाइप को ध्यान में रखें। इसके लिए आप लेटेस्ट फैशन ट्रेंड का खासतौर से ख्याल रखें।
image

साड़ी पहनना हम सभी पसंद करते हैं। इसके लिए आपको कई ड्रेपिंग वीडियोज मिल जाएंगी। साड़ी ड्रेपिंग की बात करें तो कई लोगों के लिए ये काफी आसान होता है और कई लोग साड़ी की प्लीट्स बनाना काफी बड़ा टास्क बन जाता है। साड़ी के प्लीट्स बनाने की बात करें तो इसके लिए आप कई चीजों की मदद ले सकती हैं। वहीं साड़ी के फैब्रिक के हिसाब से प्लीट्स बनाने के तरीके होते हैं।

प्लीट्स बनाने के लिए आप कई आसान हैक्स आपके काम में आ सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं साड़ी के प्लीट्स बनाने के कुछ आसान टिप्स और बताएंगे साड़ी को स्टाइल करने के आसान टिप्स-

पैरों की मदद से कैसे बनाएं साड़ी की प्लीट्स?

Saree Pleats

  • साड़ी की प्लीट्स बनाने के लिए आप हाथों की उंगलियों के साथ-साथ पैरों की उंगलियों की मदद भी ले सकते हैं।
  • पैरों की उंगलियों की मदद से आप नीचले तरफ से प्लीट्स को पकड़ सकती हैं।
  • ऐसा करने से आपसाड़ी की प्लीट्सको बराबर कर पाएंगी।
  • सबसे पहले आप हाथों की उंगलियों की मदद से प्लीट्स बना लें।
  • इसके बाद पैरों की पहली 2 उंगलियों से होल्ड करें।
  • ऐसा करने के बाद आप साड़ी और इनकी प्लीट्स को सेट करें।
  • अब सेफ्टी पिंस की मदद से साड़ी को परफेक्ट तरीके से सेट कर लें।

इसे भी पढ़ें:Saree Styling Tips : साड़ी की प्लीट्स को सेट करने के ये आसान हैक्स आपके लुक में डालेंगे जान

हेयर स्ट्रैटनर की मदद से कैसे बनाये साड़ी की प्लीट्स?

  • बालों को स्ट्रैट करने वाले इस स्टाइलिंग टूल से आप केवल हेयर स्टाइल ही नहीं, बल्कि आप इसकी मदद से साड़ी की प्लीट्स बना सकती हैं।
  • प्लीट्स बनाने के लिए अंगूठे और इंडेक्स फिंगर से प्लीट्स बनाएं और इंडेक्स फिंगर और मिड फिंगर की मदद से प्लीट्स को पकड़ लें।
  • इसके बाद आपहेयर स्ट्रैटनरकी मदद से साड़ी की प्लीट्स को सेट कर सकती हैं।

साड़ी को सेट करने के लिए क्या करें?

saree pleats

  • साड़ी की प्लीट्स बनाने के कई तरीके होते हैं, लेकिन इसे सही तरह से सेट करने के लिए आप सेफ्टी पिंस की मदद ले सकते हैं।
  • कमर की प्लीट्स को सेट करने के लिए आप अंदर की तरफ से ही सेफ्टी पिंस लगायें।
  • वहीं शोल्डर प्लीट्स के लिए आप कंधे की जगह पीछे पीठ पर ब्लाउज के अंदर से सेफ्टी पिंस को लगायें।

अगर साड़ी के प्लीट्स बनाने के आसान तरीके पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP