Saree Designs For Girls: कॉलेज पार्टी में पहनने के लिए ट्राई करें ये साड़ी डिजाइंस, दिखेंगी सबसे सुंदर

कॉलेज पार्टी में अगर आप साड़ी पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए आप इन डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप खूबसूरत और स्टाइलिश दोनों नजर आएंगी।

saree designs for girls college party look

पार्टी में जाना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन स्कूल खत्म करने के बाद जो कॉलेज पार्टी का मजा होता है, वो बिल्कुल अलग होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उस पार्टी में हम कई सारे अलग-अलग लोगों से मिलते हैं। उनके बारे में जानते हैं। वहीं उनके साथ मिलने का फस्ट इमप्रेशन अच्छा होना चाहिए। इसलिए अक्सर लड़कियां अपने लिए अलग-अलग डिजाइन की साड़ी को सर्च करती हैं। अगर आप भी अपनी कॉलेज पार्टी में पहली बार जा रही हैं, तो इसके लिए आप आर्टिकल में दिखाए गए साड़ी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।

सीक्वेंस वर्क नेट साड़ी डिजाइन

Sequence work net work saree

लड़कियों को एथनिक कपड़े पहनना पसंद होते हैं। लेकिन उनमें भी उन्हें स्टाइलिश दिखने का काफी शौक होता है। अगर आपको भी ऐसी ही साड़ी पसंद है, जो स्टाइलिश के साथ-साथ सुंदर लगे तो इसके लिए आप सुहाना खान के इस साड़ी लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने सीक्वेंस वर्क वाली नेट की साड़ी को स्टाइल किया है। इसके साथ ब्लाउज भी सेम वर्क का पहना है। साड़ी में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी उनकी तरीके से लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको बाजार में 1,000 रुपये में मिल जाएगी। जिसे आप कॉलेज पार्टी में अलग तरीके से ड्रेप करके पहन सकती हैं।

लड़कियों के लिए शिमर साड़ी डिजाइन

Shimmer work saree look

अगर आपको थोड़ी शाइनी चीजें पसंद है, तो इसके लिए आप शिमर वर्क वाली साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। पलक तिवारी ने इस तस्वीर में रेड कलर की शिमर साड़ी को वियर किया है। आप चाहें, तो कलर कोई और भी ले सकती हैं, जो आपके स्किन टोन पर सूट करें। साथ ही, जिसे पहनने में आप कम्फर्टेबल रहें। इस तरह की साड़ी को भी आप अपनी कॉलेज पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 500 से 1,000 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Saree Fashion: साड़ी के ये कलर्स हर मौके पर आते हैं काम, मिलेगा बेस्ट लुक

प्लेन बॉर्डर वर्क साड़ी

Border work saree look

अगर आप प्लेन वर्क वाली साड़ी को पहनना पसंद करती हैं, तो इसके लिए आप बॉर्डर वर्क वाली साड़ी को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको साड़ी के बीच में किसी तरह का कोई वर्क नहीं मिलेगा। लेकिन साइड में हैवी वर्क वाला बॉर्डर मिलेगा। इसमें थोड़ा सा पर्ल वर्क भी देखने को मिलेगा। इससे साड़ी अच्छी लगेगी। साड़ी के साथ बॉर्डर वर्क वाला ब्लाउज मिलेगा। इससे साड़ी पहनने के बाद और भी अच्छी नजर आएगी। मार्केट में इस तरह की साड़ी आप 500 से 1,000 रुपये में बार्गेनिंग करने के बाद खरीद सकती हैं।

कॉलेज पार्टी के लिए यह साड़ी ऑप्शन बेस्ट हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, जब आपको कई इसे पहने देखेगा, तो आपकी तरफ खींचा चला आएगा।

इसे भी पढ़ें: Saree Designs For Office: ऑफिस में रोजाना पहनने के लिए बेस्ट रहेंगी साड़ी की ये डिजाइंस

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP