बनारसी या कांजीवरम? अब राशियों के अनुसार पहनिये साड़ियां और पाइये stunning look

आपकी हर confusion के लिये herzindagi खास आपके लिये लाई है आपकी राशियों के अनुसार साड़ियों का complete solution.

  • Sunil Kumar
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-02-19, 16:59 IST
Zodiac sign saree main

भारतीय संस्कृति में साड़ियों का एक अलग महत्व है। भारतीय संस्कृति में इनका चलन सदियों से चला आ रहा है। शायद ही कोई ऐसा function हो जिसमें महिलाओं द्वारा साड़ियां ना पहनी जातीं हों। Bollywood से
लेकर red carpet तक हर ceremony में आपको साड़ियां जरूर नजर आयेंगी। समय के साथ साड़ियों के डिजाइन में कई सारे बदलाव भी आये हैं।

चाहें handloom साड़ी हो या फिर डिजाइनर साड़ी, आपको अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग साड़ियां मिल जायेंगी। साड़ियों की अलग-अलग variety आपको कई बार confused भी कर देती है। लेकिन अब आपको ज्यादा झंझट में पड़ने की जरूरत नहीं है। आपकी हर confusion के लिये herzindagi खास आपके लिये लाई है आपकी राशियों के अनुसार साड़ियों का complete solution.

Aries (मेष)

Aries zodiac sign saree

आपका dynamic attitude आपको हमेशा से ही experiments के लिये आपको inspire करता है। आप अपने इसी अंदाज से अलग-अलग variety try करतीं हैं। आप अपने style को लेकर आसानी से हार नहीं मानतीं हैं। ऐसे में अगर आप unusual drapes try करतीं हैं तो ये आपके लिये काफी अच्छा रहेगा।

वहीं bollywood की बात की जाये तो हमारी leading celebs ने भी इन्हें try किया है। अगर आप भी अगली बार कुछ नया try करने का सोच रहीं हैं तो आपके लिये Tarun Tahiliani और Amita Aggarwal की साड़ियों बेहद ही खूबसूरत रहेंगी।

Taurus (वृषभ)

Taurus  zodiac sign saree

आपका independent attitude आपको हमेशा cool बनाये रखता है। इसके साथ ही आपका confidence लोगों की भीड़ में आपको अलग दिखाता है। अगर आप अपने look पर एक white और cream shade try करतीं हैं तो ये आपके ऊपर बेहद ही cool लगेगा। inspiration के लिये आप माधुरी दीक्षित को देख सकतीं हैं।

Read more: अगर बाल हो गए हैं खराब तो यूज़ करें विटामिन E, होते हैं ये फायदे भी

Gemini (मिथुन)

Gemini  zodiac sign saree

आपका expressive attitude आपको दूसरों से strong बनाता है। आप बिलकुल भी शर्मातीं नहीं हैं। आप अपने opinion को लेकर हमेशा से ही strong और bold रहीं हैं। अगर आप साड़ियों को लेकर थोड़ी confused हैं तो आप एक hand loom piece try कर सकतीं हैं। भला इसके लिये कंगना से ज्यादा अच्छी inspiration कोई दे सकता है भला।

Cancer (कर्क)

Cancer zodiac sign saree

आपका अंदाज दूसरों से थोड़ा हटकर है। आप काफी creative और imaginative हैं। आप अपने इसी अंदाज से चीजों को आसानी से adapt कर लेतीं हैं। साड़ियों में अगर आप कुछ नया try करना चाहतीं हैं तो आप एक printed साड़ी पहन सकतीं हैं। वैसे भी अब गर्मियां आने को हैं और ऐसे में आपके लिये एक floral printed साड़ी बढिया option रहेगी।

Leo (सिहं)

Leo  zodiac sign saree

आप घूमने फिरने के मामले में काफी passionate हैं। कुछ नया try करने के मामले में आप कभी भी अपने आपको पीछे नहीं रखतीं हैं। आप अपने स्वभाव से ही warm और welcoming हैं। आप लोगों को comfortable feel कराने में विश्वास करतीं हैं।

ऐसे मौके पर आप हमेशा ही confident रहतीं हैं। साड़ियों में अगर आप white और heavy embroidery के साथ experiment करतीं हैं तो ये आपके look पर लिये बेहद ही gorgeous रहेगा। आप इसके लिये वानी कपूर को जरूर देखिये। उनका ये piece Manish Malhotra ने डिजाइन किया है।

Read more: Acne से लेकर hair fall तक, आपकी सभी beauty problems का solution है दाल-चीनी

Virgo (कन्या)

Virgo  zodiac sign saree

आपका अंदाज काफी charming है। आपका यही अंदाज कई बर लोगों को पसंद आता है कि आपको जो पसंद आता है आप वही करना पसंद करतीं हैं। आप अपने दिले से एक perfectionist personality हैं। इसके अलावा आपको एक silent player भी माना जाता है। आपका यही अंदाज आपको आसानी से हार नहीं मानने देता। अगर साड़ियों की बात की जाये तो आप एक blue shade साड़ी try करतीं हैं तो ये आपको एक gorgeous look देगी।

Libra(तुला)

Libra zodiac sign saree

तुला राशि वाली महिलाएं seduction की art में माहिर होतीं हैं। आपकी सबसे खास बात यही है कि आप कुछ भी कहतीं हैं वो कभी भी loud नहीं होता है। आप हमेशा से ही action में विश्वास करतीं हैं। आपका
charming रवैया, और आपका artistic मिज़ाज आपको खास बनाता है। अगर साड़ियों की बात की जाये तो आपके लिये एक sexy red बेहद ही खूबसूरत रहेगा। विश्वास नहीं तो आप हमारी Jacky को ही देख लीजिये।

Scorpio (वृश्चिक)

Scorpio  zodiac sign saree

वृश्चिक राशी वाली महिलाओं का दूसरा नाम sophistication है। आपका नाम और आपकी amazing fashion choice आपको एक दमदार personality बनाती है। आप बेहद ही strong स्वभाव की हैं। यही नहीं आप action में विश्वास करतीं हैं।

साड़ियों की अगर बात की जाये तो आप इसमें अगर कुछ नया try करतीं हैं तो ये आपके लिये बेहद ही beautiful रहेगा। आपका अंदाज हमेशा से ही experimental और innovative रहा है। साड़ियों में अगर आप कुछ नया try करने का plan बना रहीं हैं तो आपको एक बार सोनम कपूर को जरूर देखना चाहिये।

Sagittarius ( धनु)

Sagittarius  zodiac sign saree

धनु राशि वाली महिलाएं काफी energetic होतीं हैं। शायद ही आप अपनी जिंदगी में दूसरों को bore होने देतीं हों। आपकी sincerity और आपका loving अंदाज आपको दूसरों से अलग करता है। आपकी यही खासियत आपकी साड़ियों में नजर आती है।

इसके साथ ही आप किसी भी simple चीज को एक stunning look देने में माहिर हैं। साड़ियों में अगर आप एक simple pattern वाली stripes वालीं साड़ियां try करतीं हैं तो ये आपके लिये बेहद ही खूबसूरत रहेंगी। आप इस साड़ी के साथ एक trendy ब्लाउज carry कर सकतीं हैं।

Capricorn (मकर)

Capricorn  zodiac sign saree

मकर राशि वाली महिलाओं की determination उन्हें अपने आप में unique बनाती है। आप आसानी से हार मानने वालों में से नहीं हैं। आप अपने बुरे समय में हमेशा से मजबूती से खड़ी रहतीं हैं। वहीं अगर आपके
style और fun की बात करें तो कुछ अलग try कर सकतीं हैं। आपके ऊपर एक grey और black colour बेहद ही stunning लगेगा। इसके लिये आप विद्या बालन को देख सकतीं हैं।

Aquarius (कुंभ)

Aquarius zodiac sign saree

कुंभ राशि वाली महिलाओं की knowledge ही उनकी power होती है। Fashion की अगर बात की जाये तो आप इसमें काफी experienced और experimental हैं। साड़ियों की अगर बात की जाये तो आप इसमें pastel pink shade try कर सकतीं हैं।

आप pink shade के साथ experiments कर सकतीं हैं। अगर आप ये खूबसूरत embroidered piece पहनतीं हैं तो ये आपको एक एक traditional के साथ-साथ एक modern look भी देगा।

Pisces (मीन)

Pisces  zodiac sign saree

मीन राशि वाली महिलाएं काफी खुशमिज़ाज होतीं हैं। अपने इसी अंदाज से वो किसी को bore नहीं होने देतीं हैं। आप स्वभाव से काफी imaginative हैं। इसके साथ ही आपका mind trend को लेकर हमेशा से ही open रहा है। साड़ियों की अगर बात की जाये तो आप इसमें एक mature और youthful try कर सकतीं हैं। ऐसे में आपके ऊपर एक black और gold handloom साड़ी try कर सकतीं हैं। ये आपको एक stylish look देगी।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP