herzindagi
bangles set designs for navratri

Navratri Bangle Designs 2024: हाथों पर खूब जचेंगी लाल-हरी चूड़ियों के ये नए सेट, देखें डिजाइंस

हाथों की खूबसूरती को दोगुना करने के लिए अलग-अलग रंगों की चूड़ियों को आप कलाई पर सजा सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-04, 18:58 IST

ट्रेडिशनल लुक में जान डालने के लिए हम हर छोटी-बड़ी चीज का खासतौर से ख्याल रखते हैं। वहीं इसमें चूड़ियों का रोल अहम होता है। त्योहारों के मौके पर हम खासकर साड़ी या सूट के साथ में चूड़ियों के रंग-बिरंगे डिजाइन पहनते हैं।

navratri bangle set

त्योहारों की बात करें तो चैत्र नवरात्रि आने वाली हैं और इस मौके पर हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप लाल-हरे रंग की चूड़ियों को हथेली पर सजा सकती हैं। तो आए देखते हैं इनके कुछ नए और खूबसूरत डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन चूड़ियों के सेट बनाने के कुछ आसान टिप्स- 

गोल्डन और ग्रीन चूड़ी डिजाइन 

golden and green bangle set

गोल्डन के साथ वैसे तो कई अलग-अलग रंगों की चूड़ियों को पहना जा सकता है। नवरात्रि के लिए ग्रीन कलर लगभग सब तरह के कपड़ों के साथ खूबसूरत लुक देने में मदद करता है। वहीं इनके साथ आप पतली वाली गोल्डन कलर की चूड़ियों को मिलाकर सेट बना सकती हैं। साथ ही, फैंसी लुक के लिए आप कंगन भी शामिल कर सकती हैं। 

  इसे भी पढ़ें: Bangle Designs: प्लेन चूड़ियों के साथ खूब जचेंगे कंगन के ये खास डिजाइंस

लाल और पीली चूड़ी डिजाइन 

red and yellow bangles

लाल के साथ हरे रंग के आलावा पीला रंग भी काफी खूबसूरत कलर कंट्रास्ट बनाने में मदद करता है। इस तरह में आप चाहे तो हरे रंग को भी शामिल कर सकती हैं। इन तीनों रंगों को मिलाकर चूड़ी का सेट बना सकती हैं। साथ ही बीच में चौड़े साइज का कंगन भी आप पहन सकती हैं। इसमें आपको मिरर वर्क और स्टोन डिजाइन के अलावा ग्लिटर में भी चूड़ियों और कंगन के काफी डिजाइंस मिल जाएंगे।

 इसे भी पढ़ें: Red Bangles: लाल रंग की चूड़ी के ये सेट हैं नए, देखें डिजाइंस और बढ़ाएं अपने हाथों की खूबसूरती

मिरर वर्क चूड़ी डिजाइन सेट

mirror work bangles

मिरर वर्क को आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। फैंसी और हैवी डिजाइन की चूड़ियों को आप प्लेन कपड़ों के साथ में पहन सकती हैं। इसमें आप चाहे तो कपड़ों के कलर के हिसाब से अलग-अलग रंग भी चुन सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो एक ही रंग की 24 चूड़ियों को एक हाथ की कलाई पर सजा सकती हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

 

अगर आपको नवरात्रि के लिए चूड़ियों के लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image credit: ajio,ae ri sakhi, soosi, 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।