सावन में पहनें ये राजस्थानी साड़ी, लगेंगी बेहद खूबसूरत

सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस खास मौके पर आप राजस्थानी स्टाइल डिजाइनर साड़ी पहन सकती हैं। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-07-18, 13:21 IST
rajasthani saree design

भारत में प्राचीन काल से ही महिलाएं साड़ी पहनती आ रही हैं। हालांकि, ज्यादातर महिलाएं साड़ी केवल किसी खास फंक्शन या तीज-त्योहार पर पहनती हैं। भारत में आपको साड़ी की कई वैरायटी मिल जाएंगी। राजस्थानी से लेकर बनारसी साड़ी तक, आपको राज्य के अनुसार भी साड़ियों के अलग-अलग डिजाइन मिलेंगे।

सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस पवित्र मौके पर महिलाएं साड़ी पहनती हैं। अगर आप चाहती हैं कि सावन में साड़ी में सबसे खूबसूरत लगे तो इसके लिए आपको राजस्थानी साड़ी पहननी चाहिए। राजस्थान की साड़ियां दुनियाभर में मशहूर हैं। यह साड़ियां देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं। साथ ही आपको एक नहीं कई अलग-अलग डिजाइन और कपड़े में साड़ी मिल जाएंगी। चलिए एक नजर डालते हैं बेस्ट राजस्थानी साड़ी डिजाइन्स पर।

ऑरेंज एंड पिंक साड़ी

rajasthani bandhani sareeराजस्थान की सबसे फेमस साड़ी बंधनी महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है। इसका डिजाइन बेहद सुंदर होता है। आप सावन में ऑरेंड एंड पिंक कलर की शिफॉन बंधनी साड़ी पहन सकती हैं। हैवी बॉर्डर के साथ बंधनी प्रिंट और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। साड़ी से मैच करता हुआ ब्लाउज पहनें। डार्क लिपस्टिक और झुमके से अपने लुक को कंप्लीट करें। अगर आप ठेठ राजस्थानी लुक पाना चाहती हैं बोरला पहनें। इस साड़ी को सीधे पल्ला लेकर ड्रेप करें।

ब्लू शिफॉन साड़ी

rajasthani designer sareeअगर आप सावन में सिंपल के साथ-साथ लाइट वेट साड़ी पहनना चाहती हैं तो राजस्थानी स्टाइल लहरिया साड़ी पहनें। लहरिया साड़ी में लाइनिंग डिजाइन होता है। इस साड़ी को पहन आपको एलिगेंट लुक मिलेगा। सावन में ब्लू कलर की साड़ी पहनें। इसके साथ पिंक कलर का ब्लाउज पेयर करें। लो बन के साथ हैवी ईयररिंग्स पहनें। हालांकि, आप डिफरेंट ड्रेपिंग स्टाइल अपनाकर अपने लुक में डिफरेंट टच एड कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Style Hacks: डिजाइनर पेटीकोट के साथ साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल

पिंक कोटा साड़ी

kota rajasthani sareeराजस्थान में रेशम,कोटा और कपास की खेती होती है। इसलिए यहां की कोटा साड़ियां दुनियाभर में मशहूर है। आप सावन के महीने में कोटा साड़ी पहन सकती हैं। खासतौर पर पिंक कलर की साड़ी बेहद सुंदर लगती है। आप ऐसी साड़ी खरीद सकती हैं, जिसके बार्डर में धागे से कढ़ाई की हो। यह साड़ी बेहद हल्की होती है,

इसलिए आप इसे आसानी से वियर कर सकती हैं। पिंक कोटा साड़ी के साथ व्हाइट कलर का फुल स्लीव्स ब्लाउज पहनें। सिंपल जुड़ा बनाएं और गुलाब का फूल लगाकर अपनी खूबसूरती को बढ़ाएं। ज्वेलरी में आप ऑक्सीडाइज्ड ईयररिंग्स पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:कुंडली में मंगल को मजबूत बनाने के लिए पहने लाल रंग की साड़ी, देखें डिजाइंस

पर्पल क्रेप सिल्क साड़ी

rajasthani saree latest designsआप राजस्थान की फेमस साड़ी डिजाइन चुनरी के बारे के बारे में तो जरूर सुना होगा? अगर नहीं तो बता दें कि महिलाएं इस डिजाइन की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। आपको इस साड़ी में सिंपल से लेकर हैवी डिजाइन तक मिल जाएंगे। लेकिन सावन में आप पर्पल कलर की क्रेप सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। डिफरेंट लुक के लिए साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज पहनें। खुले बाल और राजस्थानी स्टाइल ज्वेलरी कैरी करें। आप साड़ी को राजस्थानी स्टाइल में ड्रेप कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP