Paranda Designs: लोहड़ी पर हेयर स्टाइल को दें नया टच, लगाएं ये परांदे

लोहड़ी के मौके पर आउटफिट के साथ-साथ अपने हेयर स्टाइल को भी अट्रैक्टिव बनाने के लिए अलग तरह की एक्सेसरीज को बालों में लगाएं। इससे आपका हेयर स्टाइल अच्छा नजर आएगा।
image

लोहड़ी का त्योहार हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन घरों में लोहड़ी लगाई जाती है। इसके चारों तरफ लोग घूमते हैं। साथ ही, इसमें पॉपकॉर्न और मूंगफलियां डालते हैं। इसके सेलिब्रेशन के लिए हर कोई अच्छे-अच्छे कपड़े पहनकर तैयार होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि फिर सबकी तस्वीरें जो ली जाती है। लेकिन आउटफिट के साथ जब हेयर स्टाइल बनाने के बात आती है, तो इसके लिए हम कई बार सोचते हैं। इस बार आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस बार आप अपने आउटफिट के साथ परांदा लगाएं। परांदा आप किसी भी आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के डिजाइन वाले परांदे को आप लगा सकती हैं।

गोटा वाला परांदा

Gotta paranda

हेयर स्टाइल को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप गोटा वाले परांदे को अपने बालों में लगा सकती हैं। इस तरह का परांदा बालों में लगने के बाद अच्छा लगेगा। इसके लिए आपको सिर्फ पहले ब्रेड हेयर स्टाइल को क्रिएट करना है। इसके बाद इसे चोटी में क्रिस-कॉस करके लपेटना है। आप चाहें तो तस्वीर में नजर आने वाले हेयर स्टाइल की तरह परांदे के साथ गजरा लगा सकती हैं। इससे आपका हेयर स्टाइल अच्छा नजर आएगा। इस तरह के परांदे आपको मार्केट में 100 से 200 रुपये में मिल जाएंगे।

मल्टी कलर वाला परांदा

Multi colour paranda

आप लोहड़ी के मौके पर अपने हेयर स्टाइल को अट्रैक्टिव बनाने के लिए मल्टी कलर वाले परांदे को लगा सकती हैं। इस तरह के परांदे भी बालों में लगने के बाद अच्छे लगते हैं। ये आपको मार्केट में आसानी से मिल भी जाते हैं। साथ ही, इसे किसी भी कलर के आउटफिट के साथ पेयर किया जा सकता है। इससे आपका पूरा हेयर स्टाइल ही अच्छा नजर आएगा। मार्केट से लेने पर ये आपको 100 से 200 रुपये में मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Saree Designs : Makar Sankranti पर पाना चाहती हैं ट्रेडिशनल लुक तो वियर करें ये खूबसूरत डिजाइंस वाली साड़ियां

टेस्ल वाले परांदा

Tassel paranda

अगर आपको ट्रेडिशनल लुक क्रिएट करना है, तो इसके लिए आप टेस्ल वाले परांदे को लगा सकती हैं। इस तरह का परांदा भी बालों में लगने के बाद अच्छा लगता है। साथ ही, इससे हेयर स्टाइल भी अच्छा दिखाई देता है। इस तरह के परांदे तो आपके घर पर मम्मी के पास भी मिल जाएंगे। जिसे आप किसी भी आउटफिट के साथ लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Hairstyle For Short Hair: शॉर्ट हेयर में भी पा सकती हैं स्टाइलिश लुक, ट्राई करें ये 4 यूनिक हेयर स्टाइल

इस बार लोहड़ी के मौके पर हेयर स्टाइल को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इन परांदे को लगा सकती हैं। इससे आपका हेयर स्टाइल लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको ज्यादा ऑप्शन सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP