अगर आप भी किसी खास मौके पर अपनी खूबसूरती से सभी को खुश करना चाहती हैं और अपने लुक को गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो अब आपको आउटफिट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिनके लुक्स को आप रीक्रिएट कर अपना जलवा बिखेर सकती हैं। एक्ट्रेसेस के इन आउटफिट को देखते ही आपका इन्हें रीक्रिएट करने का मन करेगा।
पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस के लुक्स करें रीक्रिएट
अगर आप भी अपने लुक को भीड़ से हटकर बनाना चाहती हैं, तो आप इन पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस के खूबसूरत लुक्स रीक्रिएट कर सकती हैं।
सबा कमर का ये आउटफिट करें ट्राई
अधिकतर पाकिस्तानी एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी भीड़ से हटके और अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो अब आप सबा कमर के इस खूबसूरत व्हाइट कलर के ऑउटफिट को ट्राई कर सकती हैं। इसे पहनकर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेंगी। आप इस आउटफिट को ऑनलाइन खरीद सकती हैं या बाजार से कपडा खरीद कर इसे बनवा भी सकती हैं।
ब्लू फुल स्लीव पाकिस्तानी सूट
यही नहीं आप चाहें तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस का इस ब्लू फुल स्लीव पाकिस्तानी सूट भी ट्राई कर सकती हैं। इसे पहनकर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेंगी। आप एक्ट्रेस के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसे आप बनवा भी सकती हैं या आप चाहें तो इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। आप इस सी सूट को घर में होने वाले फंक्शन में पहनकर अपना जलवा बिखेर सकती हैं।
यह भी पढ़ें:परफेक्ट फेस्टिव लुक पाने के लिए ईद पर स्टाइल करें ये न्यू डिजाइंस वाले पाकिस्तानी सूट
फर्शी गरारा पाकिस्तानी सूट
अभिनेत्री हनिया आमिर ने फर्शी गरारा पाकिस्तानी सूट पहना है। इसे भी आप रीक्रिएट कर पहन सकती हैं। आप इसे पहनकर अपनी खूबसूरती से घर में मौजूद हर शख्स का दिल जीत सकती हैं। इस सूट को आप ऑनलाइन खरीद सकती हैं या आप टेलर की मदद से बनवा भी सकती हैं। इस लुक को कम्पलीट करने के लिए आप मैचिंग दुपट्टे को भी शामिल कर सकती हैं। यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
अभिनेत्री मावरा होकेन का लुक करें रीक्रिएट
आप अगर भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपने लुक को गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो अब आप आप इवनिंग फंक्शन के दौरान पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन के इस खूबसूरत आउटफिट को ट्राई कर सकती हैं। इसे पहनकर आप अपने लुक को अलग और यूनिक बना सकती हैं। यह आउटफिट आपके इवनिंग पार्टी या फंक्शन के लिए बेस्ट हो सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें:Iftar Party Suit Fashion: इफ्तार पार्टी में पहनें पाकिस्तानी सूट, दिखेंगी सबसे अलग
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: INSTAGRAM/mawrellous/mahirahkhan/haniaheheofficial/sabaqamarzaman
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों