पहाड़ी पिछौड़ा इसके बारे में आपने अक्सर सुना होगा। साथ ही महिलाओं को पहने हुए भी देखा होगा। उत्तराखंड साइड इसे हर शादी या पूजा में पहना जाता है। अंबानी की पार्टी में महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी इसे पहनें नजर आई थी। इसे उन्होंने सूट के साथ स्टाइल किया हुआ था। आप भी इसे अलग-अलग तरीके से सूट के ऊपर पहन सकती हैं। जिससे लुक भी अच्छा लगेगा और आप खूबसूरत भी लगेंगी।
पहाड़ी पिछौड़ा का महत्व
पिछौड़ा उत्तराखंड की महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला एक पारंपरिक परिधान होता है। यह एक तरह का प्रिंटेड दुपट्टा होता है दिसे गोटा लगाकर तैयार किया जाता है। इसका एक ही कलर होता है पीला या केसरिया, जिसके साथ लाल कलर को एड किया जाता है। इसे रेशम या सूती कपड़े से तैयार किया जाता है।
इस तरह करें पिछौड़ा स्टाइल
इसे आप सूट के साथ चुन्नी की तरीके से वियर कर सकती हैं। इसमें लुक काफी अच्छा लगता है। इसके लिए आपको एक साइड इसे डालकर पिन करना है। पीछे से आगे की तरफ लेकर दूसरे हाथ की कलाई पर पिन करना है। इस तरीके से स्टाइल करेंगी तो इसके बाद आपको चुन्नी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सूट के साथ यह अच्छा लगेगा। (फैंसी साड़ी डिजाइन)
इसे भी पढ़ें: इन टिप्स की मदद से करेंगी ब्लाउज वियर तो नहीं नजर आएगा मोटापा
सर पर दुपट्टे की तरह करें वियर
अगर आप किसी पूजा में पिछौड़ा पहन रही हैं तो इसे सिर पर चुन्नी की तरह ले सकती हैं और कंधे पर प्लीट्स बनाकर पिन कर सकती हैं। ऐसे भी ये सूट के साथ अच्छा लगता है। इसके साथ जो आप सूट पहने या तो वो प्लेन हो या लाइट कलर। तभी ये अच्छा लगेगा।
शॉल की तरह करें स्टाइल
कई बार होता है कि सूट के साथ चुन्नी नहीं ली जाती। ऐसे में आप महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ की तरफ भी पिछौड़ा ले सकती हैं। उन्होंने शॉल की तरह इसे वियर किया है जिसमें वो काफी अच्छी लग रही हैं। इस तरीके से भी आप सूट पर इसे विर कर सकती हैं और खूबसूरत दिख सकती हैं। (गोल्डन लहंगा)
इसे भी पढ़ें: पार्टी में नजर आना चाहती हैं खूबसूरत तो ट्राई करें ये वन पीस ड्रेस
इस तरीके से सूट के साथ वियर करें पिछौड़ा इसमें आप खूबसूरत भी दिखेंगी और ट्रेडिशनल तरीके से तैयार भी हो जाएगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों