
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे में अधिकतम महिलाएं ढीले-ढाले और कंफर्टेबल आउटफिट पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और अपने समर लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो इस समर सीजन आप कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर ओवरसाइज्ड कुर्ती डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन कुर्ती डिजाइंस के बार में।
अगर आप गर्मी के मौसम में भी कूल और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत रेड पोल्का डॉट जामदानी कुर्ता बेस्ट हो सकता है। इस तरह के कुर्ते इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। इसे आप अपनी साइज के हिसाब से खरीद कर शामिल कर सकती हैं। इस कुर्ती को पहनकर आप बला की खूबसूरत लगेंगी।

अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं और रोजाना अपने कॉलेज में एक से एक खूबसूरत कपड़े पहनकर जाती हैं, तो इस साल गर्मी के मौसम में आप इस तरह के पीला वी नेक ओवरसाइज्ड कुर्ता को शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे कुर्ते डिजाइंस भी इन दिनों काफी ट्रेन में है, जिसे आप कॉलेज या ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की दुकान पर फोटो दिखाकर खरीद सकती हैं।

आपके लिए इस तरह की खूबसूरत लाल और बैंगनी रंग का लाइनर ओवरसाइज्ड कुर्ते भी बेस्ट होंगे। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी शॉप से खरीद कर शामिल कर सकती हैं। इस तरह के कुर्ते को आप किसी खास इवेंट के दौरान पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं और अपने लुक को भी शानदार बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Women T-Shirts Designs: इन बॉटम वियर के साथ ओवरसाइज्ड टी-शर्ट करें स्टाइल
अगर आप किसी खास मौके या त्योहार पर पहनने के लिए कुर्ती की तलाश में हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए यह मैरून स्लीवलेस ओवरसाइज्ड कुर्ता बेस्ट हो सकती है। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीदकर शामिल कर सकती हैं। इस कुर्ती में आपको और भी कई तरह के साइज और कलर आसानी से मिल सकते हैं।

आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इस तरह के चेक पैटर्न वाला ओवरसाइज्ड मैरून कुर्ते को भी आप शामिल कर सकती हैं। ऐसे कुर्ते डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो खासकर कॉलेज जाने वाली लड़कियां और वर्किंग वुमन के लिए एक बेस्ट हो सकते हैं। ऐसे कुर्ते को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Oversized Shirt: फंकी लुक के लिए स्टाइल करें ओवरसाइज्ड शर्ट, ये 3 डिजाइंस आएंगे पसंद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : nykaafashion/HOUSE OF MOXA/pants-and-pajamas/myntra/aaghnya
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।