herzindagi
Indian office wear for ladies

Lifestyle Tips: ऑफिस गोइंग महिलाओं के वार्डरोब में जरूर होनी चाहिए ये 5 चीजें

फैशनेबल दिखने के लिए हर ऑफिस गोइंग महिलाओं की अलमारी में कुछ चीजें जरूर होने चाहिए, आज हम उसी के बारे में बताने वाले हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-04-04, 15:00 IST

महिलाएं अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरने के लिए किसी भी सूरत में तैयार रहती हैं। फिर, चाहे उनके पास काम का कितना भी प्रेशर हो। पर, वो अपने फैशन के साथ किसी भी चीजों के लिए समझौता नहीं कर सकती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जो फैशन तो करना चाहती हैं। लेकिन, थोड़ा किफायती में भी काम चला सकती हैं। आज हम दरअसल, आज हम उन्हीं महिलाओं के लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं।

अगर आप हर दिन अपने आप को यूनिक और सबसे अलग दिखना चाहती हैं और बहुत ज्यादा आपके पास कलेक्शन भी नहीं है, तो आप यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। असल में, आज हम वर्किंग वुमन के वार्डरोब में किस तरह के कलेक्शन होने चाहिए, इसी बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं...

वर्किंग विमेन की अलमारी में जरूर होने चाहिए ये चीजें

White shirt collection

व्हाइट शर्ट

किसी भी कामकाजी महिला की अलमारी में एक सफेद शर्ट तो जरूर होना चाहिए। यह न केवल एक फॉर्मल लुक देता है। बल्कि महिलाओं पर काफी एलिगेंट भी लगता है। ऐसे में आपको अपने वार्डरोब व्हाइट शर्ट तो जरूर ही रखनी चाहिए।

क्लासी ड्रेस

ऑफिस गोइंग महिलाओं की अलमारी में कुछ ऐसे कपड़ों का कलेक्शन तो जरूर ही रहना चाहिए, जो बेहद सिंपल दिखने के साथ-साथ क्लासी लुक भी दे। क्योंकि जिस दिन ऑफिस जाते वक्त आपको कुछ भी समझ नहीं आएगा तो आप इस समय कोई एक ड्रेस निकालकर पहन सकती हैं।

ब्लैक जींस

black jeans collection in hindi

हर कामकाजी महिलाओं के वार्डरोब में ब्लैक जींस तो बिल्कुल होना चाहिए। यह दरअसल, हर रंग के टॉप, टी-शर्ट या शर्ट पर जचता है। ऐसे में, आपको तो ब्लैक जींस जरूर ही रखना चाहिए।

हाई वेस्ट पैंट

आजकल के ट्रेंड के अनुसार, ऑफिस जाने वाली महिलाओं के पास एक हाई वेस्ट पैंट जरूर होना चाहिए। इस पैंट की खास बात यह है कि इसके साथ आप फॉर्मल या सिविल किसी भी तरह की शर्ट वियर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- आखिर एक्ट्रेसेस बिना ब्रा पहने कैसे पहनती हैं बैकलेस ब्लाउज? जानें इनसे जुड़े फैशन हैक्स

लाइट या डार्क कलर ब्लेजर

Blazer collection

ऑफिस की छोटी-मोटी पार्टी हो या फिर ऐसे ही कभी कुछ स्पेशल दिखने का मन करे, तो ब्लेजर काफी अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसमें आप एक-दो कलर की वैरायटी रख सकती हैं। आप चाहें तो डार्क और लाइट दोनों शेड के ब्लेजर का कलेक्शन रख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- सिंपल लुक के लिए ट्राई करें गाउन वाली कुर्ती

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi, Amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।