मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली को कौन नहीं जानता। देश के सबसे अमीर आदमी और रिलायंस ग्रुप के मालिक होने के साथ-साथ अंबानी फैमिली अपने रॉयल रहन-सहन और फैशनेबल अंदाज के लिए बहुत ही फेमस है। इस परिवार की महिलाएं बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद फैशनेबल हैं। खासतौर पर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और बेटी ईशा अंबानी को आप हमेशा ही स्टाइलिश अंदाज में देख सकती हैं। आजकल नीता अंबानी और ईशा अंबानी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को अबू जानी संदीप खोसला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर में मां और बेटी दोनों ने ही अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ लेहंगा पहना है। यह लेहंगा बेहद खूबसूरत है। चलिए इस लेहंगे की एक झलक देखते हैं और इसके बारे में जानते हैं कि इस लेहंगे की खासियत के बारे में।
इसे जरूर पढ़ें: Nita Ambani Makeup Looks: पार्टी मेकअप के लिए नीता अंबानी के इन 3 लुक्स से लें टिप्स
View this post on Instagram
इस लेहंगे को फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने ही डिजाइन किया था। फैशन इंडस्ट्री में 33 साल पूरे होने के अवसर में अबू जानी संदीप खोसला लगातार अपने पुराने काम की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इस कड़ी उन्होंने नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह तब की तस्वीर है जब अबू जानी संदीप खोसला ने अपना गोटा पट्टी वर्क वाला कलेक्शन लॉन्च किया था। इस कलेक्शन से एक-एक लेहंगा ईशा अंबानी और नीता अंबानी ने भी पहना है। अबू जानी संदीप खोसला ने इस लेहंगा को बेहद खूबसूरत डिस्क्रिप्शन लिखा है। उन्होंने बताया, ‘नीता अंबानी और ईशा अंबानी ने बाली गोटा वर्क वाला लेहंगा पहना है। इन लेहंगों पर मल्टीपल बॉर्डर वर्क है। वहीं दुपट्टे में फ्लोरल बेल मोटिफ वर्क किया गया है। नीता अंबानी के घागरे में पिकॉक जारदोजी बॉर्डर है। वहीं ईशा अंबानी के लेहंगे पर रियल गोल्ड कुरान लेस बॉर्डर का काम किया गया है।’ ईशा अंबानी हर आउटफिट में लगती हैं बेहद खूबसूरत
इसे जरूर पढ़ें: Latest Jewellery Designs: नीता अंबानी के 5 डिजाइनर ज्वेलरी सेट से लें टिप्स
View this post on Instagram
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि नीता अंबानी ने मरून कलर का लेहंगा पहना है वहीं ईशा अंबानी ने पिंक कलर का लेहंगा पहना हुआ है। दोनों ही मां बेटी बेहद शाही अंदाज में नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि ईशा अंबानी की शादी का लेहंगा भी अबू जानी संदीप खोसला ने ही ही डिजाइन किया था। ईशा अंबानी के ये 3 मेकअप लुक्स आप भी आसानी से कर सकती हैं रिक्रिएट
ईशा अंबानी के शादी के जोड़े की सबसे बड़ी खासियत थी कि उसमें नीता अंबानी की शादी की साड़ी का कुछ हिस्सा भी शामिल किया गया था। नीता अंबानी की 3 साल पुरानी साड़ी से अबू जानी संदीप खोसला ने दुपट्टा तैया किया था। इस दुपट्टे को ईशा ने लेहंगे के साथ क्लब किया था। ईशा अंबानी के इन 5 ज्वेलरी सेट से लें टिप्स
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।