Top Lehenga Designs: टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी की दुनिया से की थी। आज अभिनेत्री कई बड़ी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। पर्दे पर अपनी एक्टिंग के साथ मौनी सोशल मीडिया के जरिए अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न मौनी का हर लुक गजब का होता है। एथनिक लुक में तो डीवा कयामत ढाती हैं। मौनी अपने हर ऑउटफिट को बड़े स्टाइलिश तरीके से कैरी करती हैं। ऐसे में उनका हर लुक फैंस को पसंद आ जाता है। अधिकतर लोग एक्ट्रेस के लुक्स को काफी रीक्रिएट करते हैं। यदि आप भी मौनी रॉय के फैन हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में अभिनेत्री के गॉर्जियस लहंगों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप भी इंस्पिरेशन लेकर शादी के बाद होने वाले रिसेप्शन में कैरी कर सकती हैं। यदि आप अपने रिसेप्शन लुक बॉलीवुड स्टाइल का ग्लैमर ऐड करना चाहती हैं, तो मौनी रॉय के इन लहंगे लुक्स पर एक नजर जरूर डालें।
आप भी मौनी रॉय के इन लहंगों से आइडिया लेकर अपना लुक अट्रैक्टिव बना सकती हैं। रिसेप्शन के लिए यह लहंगे बेस्ट चॉइस रहेंगे।
आप यदि अपने लुक को रॉयल टच देना चाहती हैं तो उसके लिए मौनी के जैसा व्हाइट सिल्क लहंगा बेस्ट रहेगा। इसको पहनकर आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। इसके संग नेट का दुपट्टा और डीप नेक ब्लाउज आपको ग्लैमरस टच देगा। नाइट फंक्शन में आप इस लहंगे के संग ग्लॉसी मेकअप बन हेयर स्टाइल और हाई हील्स से अपना लुक कंप्लीट करें।
ये भी पढ़ें: Mermaid Style Lehenga: कमर का कर्व आएगा नजर, जब स्टाइल करेंगी मरमेड स्टाइल लहंगा
नाइट फंक्शन के लिए सीक्विन वर्क लहंगे बेस्ट रहते हैं। ऐसे में आप भी एक्ट्रेस की तरह सिल्वर कलर का सिक्विन वर्क लहंगा कैरी कर सकती हैं। इसके संग वन फोर्थ स्लीव्स ब्लाउज और शिफॉन दुपट्टा स्टाइल करें। हेयर स्टाइल को आप स्ट्रेट करके ओपन रखें और मेकअप को ग्लॉसी टच दें। इस लहंगे के संग आप कोई मैचिंग हेयर एक्सेसरीज लगाएं। हाथों में बैंगिल्स पहनें। साथ में सिल्वर कलर की वेजिस हील्स परफेक्ट लुक देंगी।
हाल में मौनी रॉय ने अपने प्रिंटेड लहंगे से इंटरनेट पर तबाही मचा दी है। अभिनेत्री ने इस लहंगे को एक इवेंट के दौरान पहना था। इस ब्लैक कलर के लहंगे पर ब्लॉक प्रिंट बने हुए हैं। जिनपर गोल्डन कलर के सितारों का वर्क किया गया है। ऐसे में आप भी भी मौनी रॉय की तरह इस तरह के प्रिंटेड लहंगे के संग पर्ल ज्वेलरी कर्ली ओपन हेयर और मिनिमल मेकअप टच दें।
ये भी पढ़ें: Pastel Colour Lehenga: समर वेडिंग में स्टाइल करें पेस्टल कलर लहंगा, देखें सबसे अलग डिजाइन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram/mouni roy
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।