Slit Kurti Designs: प्री-वेडिंग फंक्शन के आउटफिट का बजट है कम तो ये सस्ती स्लिट कुर्ती करें स्टाइल

Slit Kurti Designs: कुर्ती कई सारे खास मौकों पर पहनने के लिए बेस्ट है और इस तरह के आउटफिट में आप खूबसूरत नजर आती हैं। 
slit kurti designs

कुर्ती कई सारे खास मौकों पर वियर की जा सकती हैं और इस तरह के आउटफिट में आप खूबसूरत भी नजर आती हैं। वहीं अगर आप शादी के पहले होने वाले प्री-वेडिंग फंक्शन में हिस्सा ले रही हैं और आपका बजट कम है तो आप इस तरह की प्री-वेडिंग फंक्शन में सस्ती स्लिट कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह की सस्ती स्लिट कुर्ती में आपका लुक रॉयल नजर आएगा साथ ही आप स्टाइलिश भी नजर आएंगी।

प्रिंटेड फ्रंट स्लिट कुर्ती

slit kurti designs

अगर आप हल्दी के फंक्शन में हिस्सा ले रही है तो आप इस तरह की येलो कलर की प्रिंटेड फ्रंट स्लिट कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं, यह प्रिंटेड फ्रंट स्लिट कुर्तीन्यू लुक पाने के लिए बेस्ट है और इसमें आप खूबसूरत भी नजर आएंगी। इस तरह की प्रिंटेड फ्रंट स्लिट कुर्ती आपको कई सारे डिजाइन में मिल जाएंगी जिन्हें आप 1,000 से 1,500 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

इस कुर्ती को आप व्हाइट डेनिम याप्लाजोके साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं इस कुर्ती के साथ आप झुमके स्टाइल कर सकती हैं।

एम्ब्रॉयडरी फ्रंट स्लिट कुर्ती

slit kurti designs (2)

शादी की किसी रस्म या मेहंदी फंक्शन के दौरान आप इस तरह की एम्ब्रॉयडरी वाली कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। इसकुर्तीमें बेहद ही खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई हैं साथ में जोप्लाजोहै वो बेहद ही खूबसूरत पैटर्न में है जो आपका लुक रॉयल बनाएगा। इस तरह की कुर्ती आपको 2,000 रुपये की कीमत में मिल जाएंगी।

इस कुर्ती के साथ आप लॉन्ग इयरिंग्स साथ ही चोकर भी स्टाइल कर सकती हैं।

slit kurti designs (4)

मेहंदी फंक्शन के दौरान आप इस तरह की एम्ब्रॉयडरी वाली कुर्ती वियर कर सकती हैं जो न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट है। यह कुर्ती न्यू डिजाइन में है और मेहंदी फंक्शन में पहनने के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।

सिल्क स्लिट कुर्ती

slit kurti designs (3)

अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह की सिल्क स्लिट कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं जो न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट है। इस तरह की कुर्ती अप मेहंदी फंक्शन में न्यू लुक पाने के लिए वियर कर सकती हैं। इस कुर्ती को आप 1,000 से 2,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती है।

इस कुर्ती के साथ आप चोकर साथ मिरर वर्क झुमके वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Velvet Blouse Designs: प्लेन से लेकर वर्क वाली साड़ी के साथ बेस्ट लगेंगे वेलवेट की ये खूबसूरत ब्लाउज डिजाइंस, बदलते मौसम के लिए है खास

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-flipkart/STREET9, myntra/INDYA/wforwoman/

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP