गर्मी के मौसम में अक्सर महिलाएं ऐसे कपड़े पहनना पसंद करती हैं, जो बेहद लाइट हों और यही कारण इस सीजन में टी-शर्ट, शार्ट्स आदि को अधिक तवज्जो दी जाती है। लेकिन अगर आप चाहें तो इस मौसम में साड़ी पहनकर भी खुद को फ्लॉन्ट कर सकती हैं। अमूमन महिलाओं को समझ नहीं आता कि वह साड़ी में भी बेहद खूबसूरत किस तरह दिखें, जिसमें वह खुद को कंफर्टेबल भी महसूस कर सकें। अगर आप भी ऐसी ही किसी उलझन में रहती हैं तो टेलीविजन स्टार दृष्टि धामी अक्सर से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। दृष्टि अक्सर साड़ी में नजर आती हैं, लेकिन उनका हर स्टाइल बेहद डीसेंट और एलीगेंट होता है। अगर दृष्टि के साड़ी लुक्स की बात की जाए तो उनकी एक सबसे बड़ी खासियत यह है कि उनका हर लुक केजुअल से लेकर पार्टी तक आसानी से कैरी किया जा सकता है और हर लुक एक से बढ़कर एक होता है। तो चलिए नजर डालते हैं दृष्टि के कुछ बेहतरीन साड़ी लुक्स पर-
View this post on Instagram
स्काई ब्लू कलर की एंब्रायडरी रफल्स साड़ी में दृष्टि किसी बेबी डॉल से कम नहीं लग रही। साड़ी के साथ दृष्टि ने स्लीव्लेस वर्क ब्लाउज पहना है, वहीं साड़ी के बार्डर पर फलावर प्रिंट इसकी खूबसूरती को और भी अधिक निखार रहा है।
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दृष्टि ने पिंक चूड़ी और चांदबाली भी पहनी हैं। दृष्टि का यह लुक यकीनन किसी ईवनिंग पार्टी के लिए बेहद अच्छा है।
इसे जरूर पढ़ें: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी के बारे में कितना जानती हैं आप? सॉल्व करिए ये दिलचस्प क्विज
View this post on Instagram
We to you !!! Happy new year!!!!! May ur life b filled wit love and laughter ❤️❤️❤️❤️
कॉन्ट्रास्टिंग कलर में साड़ी का यह लुक किसी फेस्टिवल के लिए एकदम परफेक्ट है। दृष्टि ने व्हाइट साड़ी को पिंक कलर के ब्लाउज के साथ पहना है। वहीं अगर एसेसरीज में दृष्टि ने बिग ईयरिंग्स कैरी किए है। दृष्टि का यह लेस इस मोर का फंडा उन पर बेहद फब रहा है। आप भी किसी छोटे फंक्शन या त्योहार पर साड़ी को इस तरह कैरी कर सकती हैं।
View this post on Instagram
गर्मी के मौसम में फ्लॉवर प्रिंट बेहद अच्छा लगता है। दृष्टि ने रफल्स लुक के साथ फ्लॉवर पिं्रट को बेहद करीने से कैरी किया है। रफल्स के साथ एक ग्रे-मैजेंटा कॉम्बो साड़ी को चुना। इसे शिवानी शिराली ने डिजाइन किया है। शिवानी एक टीवी सीरियल के लिए आउटफिट भी डिजाइन करती हैं। साड़ी का बेस कलर ग्रे है, जिस पर मैजेंटा के फूल बेहद क्लासी लग रहे हैं। दृष्टि ने इसे लंबे डैंग्लर, गोल्डन हील्स, गोल्डन ब्रेसलेट और फिंगर रिंग के साथ पेयर किया।
इसे जरूर पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी रेगुलर जिम नहीं जाती, फिर भी लगती हैं हॉट
View this post on Instagram
दृष्टि पार्टीवियर साड़ी लुक्स में जितनी खूबसूरत लगती हैं, उनका केजुअल साड़ी लुक भी उतना ही बेहतरीन है। इस तस्वीर में दृष्टि ने व्हाइट कलर की साड़ी को रेड कलर के ब्लाउज के साथ कैरी किया है। साथ ही उन्होंने चूड़ियां भी पहनी हैं और वह बारिश को बेहद इंजाॅय करती नजर आ रही है। यह तस्वीर बयां कर रही है कि साड़ी को हर मौसम में बेहद आसानी से पहना जा सकता है और खूबसूरत दिखा जा सकता है।
तो देर किस बात की। आप भी दृष्टि के इन लुक्स से आईडिया लें और अपना खुद का स्टाइल क्रिएट करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।