ज्यादातर शादी से पहले कॉकटेल पार्टी की जाती है। इस पार्टी में जमकर डांस और कॉकटेल का आनंद लिया जाता है। लेकिन जब बात आउटफिट की आती है तो महिलाएं अपना आधे से ज्यादा समय यह सोचने में गुजार देती हैं कि ऐसा क्या पहना जाए जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगे। ऐसे में आप साड़ी पहनने का ऑप्शन चुन सकती हैं। साड़ी में हर महिला का लुक अमेजिंग लगता है।
साथ ही आप ड्रेपिंग से लेकर मेकअप में कुछ बदलाव लाकर अपने लुक में डिफरेंट टच ऐड कर सकती हैं। अगर आप चाहती हैं कि कॉकटेल पार्टी में हर किसी की नजर आप पर टिकी रहे तो ऐसे में आपके लिए यह आर्टिकल फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपके लिए चुन-चुनकर बेस्ट साड़ी कलेक्शन लेकर आए हैं, जिन्हें पहन आप पार्टी में रॉक कर सकती हैं।
View this post on Instagram
सीक्वेन साड़ी देखने में बेहद अच्छी लगती है। ऐसे में यह कॉकटेल पार्टी के लिए एकदम बेस्ट आउटफिट है। क्योंकि कॉकटेल पार्टी रात को होती है। इसलिए आपको कलर भी ऐसा चुनना चाहिए, जो चमके। ऐसे में आप डबल शेड सीक्वेन साड़ी वियर कर सकती हैं। आप इस लुक के लिए रकुल प्रीत से आइडिया ले सकती हैं। बाजार में आपको डबल शेड की कई साड़ियां मिल जाएंगी। अपने फेस कलर के अनुसार साड़ी खरीदें।
टिप्स: डबल शेड सीक्वेन साड़ी के साथ आप स्मोकी आई मेकअप भी कर सकती हैं। साड़ी से मैचिंग ईयरिंग्स पहनें। बोल्ड लुक के लिए आप वी नेक ब्लाउज पहन सकती हैं।
View this post on Instagram
अगर आप कॉकटेल पार्टी में सबसे हटके दिखना चाहती हैं तो लाल रंग की साड़ी पहनें। लाल रंग देखने में बेहद अच्छा लगता है। साथ ही यह नाइट पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट कलर है। रेड कलर की साड़ी में आप किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगेंगी। क्लासी लुक के लिए साड़ी के साथ आप बैकलेस ब्लाउज पहन सकती हैं।
टिप्स: रेड साड़ी के साथ आप डायमंड ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लुक और भी अच्छा लगेगा। पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाएं।
अगर आप कॉकटेल पार्टी में प्रिंसेस जैसी दिखना चाहती हैं तो इसके लिए मरून कलर की साड़ी पहन सकती हैं। मरून कलर ज्यादातर महिलाओं पर अच्छा लगता है। रात के समय यह रंग चमकेगा, जिससे आप पार्टी में सबसे अलग नजर आएंगी।
टिप्स: डिफरेंट लुक के लिए आप लॉन्ग स्लीव्स ब्लाउज पहन सकती हैं। खुले बाल और डार्क लिपस्टिक लगाएं।
इसे भी पढ़ें:कॉकटेल पार्टी में पहनें ये 5 तरह की नियॉन ड्रेस, हर कोई करेगा नोटिस
अगर आप कंफ्यूज हैं कि कॉकटेल पार्टी में किस तरह की साड़ी पहनी जाए तो इसके लिए आप शनाया कपूर से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। शनाया कपूर ने सिंपल ग्रीन कलर की साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज पहना है। आप भी शनाया के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। ब्लाउज से मैचिंग हैवी ईयरिंग्स पहनें।
टिप्स: डार्क लिपस्टिक , शिमरी मेकअप और वेवी हेयर से अपने लुक में चार चांद लगाएं। आप चाहें तो रेट्रो लुक के लिए बालों में गजरा या फूल भी लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Style Hacks: डिजाइनर पेटीकोट के साथ साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल
View this post on Instagram
गोल्डन कलर पार्टी के लिए एकदम बेस्ट कलर है। ऐसे में आप गोल्डन कलर की साड़ी वियर कर सकती हैं। हालांकि, इस तरह की साड़ी के साथ आपको लाइट मेकअप करना चाहिए। साथ ही हेयरस्टाइल में आप खुले बाल या बन बना सकती हैं। (फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज के लिए स्टाइलिंग टिप्स)
टिप्स: आप साड़ी के साथ फुल स्लीव्स पफ ब्लाउज पहन सकती हैं। इससे आपके लुक को मॉर्डन टच मिलेगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।