herzindagi
fingers ring new design

अंगूठी की इन लेटेस्ट डिजाइंस से बढ़ाएं अपनी उंगलियों की खूबसूरती

अगर आपको अंगूठी पहनना पसंद है तो आप आर्टिकल में बताई गयी लेटेस्ट डिजाइन वाली अंगूठी पहन सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-03-08, 20:19 IST

ज्वेलरी में जहां महिलाएं सोने-चांदी के नेकलेस, हाथों में कंगन पहनना पसंद करती हैं तो वहीं इस ज्वेलरी में अंगूठी भी है जो महिलाओं को काफी पसंद है और ये ही वजह है कि महिलाएं कई डिजाइन वाली अंगूठी पहनना पसंद करती हैं।  महिलाओं में अंगूठी पहनने का क्रेज कभी खत्म नही होता है और इस वजह से महिलाएं हर समय एक  नई तरह की अंगूठी की तलाश में होती हैं।  वहीं अगर आप अंगूठी में कुछ नया ट्राई करने का सोच रही हैं तो आप अंगूठी में इन लेटेस्ट डिजाइंस  को देख सकती हैं जो दिखने में खूबसूरत है साथ ही इन अंगूठी की वजह से आपकी उंगलियों की खूबसूरती देखते ही बनेगी। वहीं ये अंगूठी आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

गोल्डन रिंग

ring new design

महिला गोल्डन रिंग पहनना खूब पसंद करती हैं। इस तरह की रिंग जहां देखने में सुन्दर लगती हैं तो वहीं लहंगे के साथ, साड़ी या फिर वेस्टर्न आउटफिट के साथ ये रिंग कैरी कर सकती हैं। इस रिंग में आपको कई सारे डिजाइन में मिल जायेंगे जिन्हें आप बाजार से खरीद सकती हैं या फिर किसी जेवेल्लेरी शॉप से भी बनवा सकती हैं। 

और पढ़ें : Earrings Designs : देखें डेलीवियर इयररिंग्स के डिजाइन

स्टोन वर्क रिंग 

new design ring

इस तरह रिंग जहां देखने में सुन्दर लगती है तो वहीं इस तरह की रिंग हर तरह के आउटफिट के साथ भी मैच करती है। इस रिंग में स्टोन वर्क किया है जो इस रिंग की खूबसूरती की पहचान है। इस रिंग के कई सारे स्टाइलिश डिजाइन आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जायेंगे जिन्हें आप कम कीमत में इन दोनों ही जगहों से खरीद सकती हैं। 

और पढ़ें : डेली वियर के लिए पहनें ये नोज पिन डिजाइंस

सिल्वर रिंग

new design ring for ladies

गोल्डन के बाद महिलाएं सिल्वर तरह की रिंग भी पहनना पसंद करती हैं, इस रिंग में मिरर वर्क किया गया है जो इस रिंग की खूबसूरती है। वहीं इस इस रिंग के भी कई सारे डिजाइन आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगे जिन्हें आप ऑनलाइन खरीद सकती हैं या फिर बाजार में जाकर किसी ज्वेलरी शॉप से इस तरह की रिंग ले सकती हैं। 

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit : craftmerci, flipkart, amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।