Mon Apr 20, 2026 | Updated 11:18 PM IST
shrug with lehenga designs

Shrug with lehenga Designs : ये 3 श्रग वाले लहंगे खास मौकों पर स्टाइल करने के लिए हैं बेस्ट, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

अगर आप लहंगा स्टाइल करने की सोच रही हैं और न्यू लुक चाहती हैं तो, आप इस तरह के श्रग स्टाइल लहंगे का चुनाव कर सकती हैं जो आपके लुक को स्टाइलिश टच देने का काम करेगा।
Editorial
Updated:- 2025-05-27, 21:46 IST

लहंगा आपको कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ मिले जाएंगे। जिन्हें आप कई सारे खास मौकों पर स्टाइल कर सकती हैं। लेकिन, अगर आप लहंगे में कुछ न्यू डिजाइन चाहती हैं। तो, आप ये श्रग स्टाइल लहंगे का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह के श्रग स्टाइल लहंगे खास मौके पर पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं और इस आउटफिट में आपका लुक खूबसूरत भी नजर आएगा।

3 श्रग लहंगे के लेटेस्ट डिजाइंस

खास मौके पर वियर करने के लिए हम आपको  3 श्रग स्टाइल लहंगे के लेटेस्ट डिजाइंस दिखा रहे हैं। इस तरह के श्रग लहंगे आपके लुक को स्टाइलिश और न्यू टच देने का काम करेंगे और इन्हें आप सस्ते कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।

shrug with lehenga designs (2)

इसे भी पढ़ें- Wedding Outfit For Women: लहंगा, शरारा-गरारा नहीं अब शादी में पहने ये 4 तरह के खूबसूरत आउटफिट, देखते रह जाएंगे लोग

थ्रेड वर्क श्रग लहंगा

स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप इस तरह के थ्रेड वर्क लहंगा का चुनाव कर सकती हैं। यह लहंगा श्रग के साथ आता है साथ ही, इसमें बेहद ही खूबसूरत थ्रेड वर्क किया हुआ है। यह थ्रेड वर्क श्रग लहंगा आपके लुक को स्टाइलिश टच देने का काम करेगा और इसे आप सस्ते कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।  इस थ्रेड वर्क श्रग लहंगे को आप 3,000 से 4,000 रुपये की कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।

इस लहंगे के साथ इस आउटफिट के कलर के हिसाब से स्टोन वर्क ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।

shrug with lehenga designs (3)

एम्ब्रॉयडरी वर्क श्रग लहंगा

अगर आप कुछ हैवी में पहनने का सोच रही हैं तो, आप इस तरह के एम्ब्रॉयडरी वर्क श्रग लहंगा वियर कर सकती हैं। इस एम्ब्रॉयडरी वर्क श्रग लहंगा आपको कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ मिल जाएगा और इसे आप 2,500 से 5,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं। इस एम्ब्रॉयडरी वर्क श्रग लहंगे में जहां आपका लुक खूबसूरत नजर आएगा तो, वहीं आप भीड़ से भी अलग नजर आएंगी।

इस एम्ब्रॉयडरी वर्क श्रग लहंगे के साथ आप सिंपल फ्लैट्स साथ ही, मिरर वर्क ज्वेलरी इस आउटफिट के साथ स्टाइल करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

shrug with lehenga designs (4)

प्रिंटेड श्रग लहंगा

प्रिंटेड श्रग लहंगा भी शादी या किसी खास मौके पर स्टाइल कर सकती हैं। इस लहंगे में प्रिंट करके डिजाइन बनाया गया है और ये न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस तरह का लहंगा आप 2,000 से 4,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

इस लहंगे के साथ आप पर्ल वर्क ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं। वहीं फुटवियर में आप फ्लैट्स या जूते स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-  महंगी साड़ी या लहंगा खरीदने से पहले, इन 5 तरीकों से करें असली-नकली जरी की पहचान...नहीं खाएंगी धोखा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit -koskii

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।