-1748934430916.webp)
कई सारे खास मौकों पर महिलाएं ड्रेस वियर करना पसंद करती हैं। ताकि, वो स्टाइलिश नजर आए। ड्रेस आपको कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ आसानी से मिल जाएंगे लेकिन, अगर आपका कुछ न्यू ट्राई करने का मन है तो, आप काफ्तान ड्रेस स्टाइल कर सकती हैं। ये ड्रेस न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट हैं और इसमें आपका लुक भी स्टाइलिश नजर आएगा।
स्टाइलिश लुक पाने के लिए हम आपको कुछ लेटेस्ट 3 कप्तान ड्रेस के डिजाइंस दिखा रहे हैं। इसी के साथ हम आपको इस बात की भी जानकारी दे रहे हैं कि इस तरह की ड्रेस आप किस दौरान स्टाइल कर सकती हैं। यह ड्रेस आपके लुक को स्टाइलिश टच देने का कम करेगी। वहीं, इस ड्रेस में आपक लुक भी खूबसूरत नजर आएगा।
-1748934451166.jpg)
इसे भी पढ़ें- ऑफिस इवेंट में स्टाइल करने के लिए बेस्ट हैं ये काफ्तान ड्रेस, तस्वीरें देखकर खरीदने का करेगा मन
ब्रंच डेट पर इस तरह की प्रिंटेड काफ्तान ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं। यह ड्रेस लॉन्ग पैटर्न में है साथ ही, इस ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत प्रिंट करके डिजाइन बनाया गया है। इस तरह की प्रिंटेड काफ्तान ड्रेस आपको कई सारे कलर ऑप्शन के साथ मिल जाएंगी और इसे आप 1,000 से 2,000 रुपये की कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।
इस ड्रेस के साथ स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप मिरर वर्क झुमके स्टाइल कर सकती हैं। वहीं फुटवियर में आप मोजरी पहन सकती हैं।
-1748934467396.jpg)
फैमिली पार्टी या किसी फंक्शन में शामिल होने के दौरान आप इस तरह की काफ्तान ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं। यह ड्रेस थोडा अलग और न्यू डिजाइन में है और ड्रेस में एम्ब्रॉयडरी वर्क भी किया हुआ है। इस तरह की ड्रेस पार्टी या फंक्शन में वियर करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है और इस ड्रेस को आप 1,500 से 3,000 रुपये की कीमत में लेकर स्टाइल कर सकती हैं।
इस ड्रेस के साथ आप पर्ल वर्क इयरिंग्स और हाथों में ब्रेसलेट वियर कर सकती हैं। वहीं फुटवियर में आप फ्लैट्स का चुनाव कर सकती हैं।
-1748934522446.jpg)
दोस्तों के साथ बीच या कहीं घूमने के दौरान स्टाइलिश लुक पाने के लिए अप इस तरह की ड्रेस वियर कर सकती हैं। इस ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत फ्लोरल डिजाइन बनाया गया है और इस ड्रेस में आपका लुक बेहद ही लुक फ्रेश और अट्रैक्टिव नजर आएगा। इस तरह की ड्रेस आप ऑनलाइन या ऑफलाइन इन दोनों ही जगहों से 1,200 से 1,500 रुपये की कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।
इस फ्लोरल काफ्तान ड्रेस के साथ आप सिंपल इयरिंग्स स्टाइल कर सकती हैं। वहीं फुटवियर में आप हील्स स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Kaftan Dress latest Designs: वेकेशन पर दिखेंगी खूबसूरत, स्टाइल करें ये 4 तरह की काफ्तान ड्रेस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।