-1748966160616.webp)
बकरीद का त्यौहार आने वाला है और इस खास मौके पर ज्यादातर महिलाएं सूट स्टाइल करना पसंद करती हैं। वहीं, अगर आप भी इस खास मौके पर सूट स्टाइल करने का सोच रह है और इसमें कुछ न्यू ट्राई करने का सोच रही हैं तो, आप फ्रॉक सूट वियर कर सकती हैं। यह सूट आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा और इस सूट में आपका लुक भीड़ से भी अलग नजर आएगा।
बकरीद के मौके पर चार चांद लगाने के लिए हम आपको 3 खूबसूरत फ्रॉक सूट के डिजाइंस दिखा रहे हैं। इस तरह के फ्रॉक सूट आप न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस सूट में आपका लुक सबसे अलग भी नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें-रिसेप्शन पार्टी में छाएगा सिर्फ आपके ही लुक का जादू, जब स्टाइल करेंगी ये खूबसूरत डिजाइंस वाले फ्रॉक सूट
-1748966300365.jpg)
ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए आप इस तरह के चंदेरी सिल्क फ्रॉक सूट स्टाइल कर सकती हैं। यह सूट सिल्क फैब्रिक में है और इसमें फ्लोरल प्रिंट करके डिजाइन बनाया गया है साथ ही, इस सूट के साथ जो दुप्पटा हैं वो आपके लुक को स्टाइलिश टच देने का काम करेगा। इस तरह का सूट बकरीद के मौके पर पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन है और इसे आप 1,000 से 2,000 रुपये में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।
इस चंदेरी सिल्क फ्रॉक सूट के साथ आप लॉन्ग झुमके स्टाइल कर सकती हैं और फुटवियर में आप मोजरी स्टाइल कर सकती हैं।
-1748966315448.jpg)
अगर आप लाइट कलर में कुछ पहनने का सोच रही हैं साथ ही, ये भी चाहती हैं कि आप भीड़ से अलग नजर आए। तो, आप इस तरह के एम्ब्रॉयडरी वर्क फ्रॉक सूट स्टाइल कर सकती हैं। इस फ्रॉक सूट में एम्ब्रॉयडरी की गई है साथ ही, इस सूट के साथ जो दुप्पटा है उसके बॉर्डर पर वर्क किया हुआ है। इस तरह के सूट को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन इन दोनों ही जगहों से 2,000 रुपये की कीमत में खरीदकर बकरीद के मौके पर स्टाइल कर सकती हैं।
एम्ब्रॉयडरी वर्क फ्रॉक सूट के साथ अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए आप मिरर वर्क ज्वेलरी वियर कर सकती हैं साथ ही, फुटवियर में आप फ्लैट्स पहन सकती हैं।
-1748966338609.jpg)
स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप इस तरह के गोटा-पट्टी वर्क फ्रॉक सूट का भी चुनाव कर सकती हैं। इस सूट में गोटा-पट्टी वर्क किया हुआ है साथ ही, ये स्लीवलेस है। इस तरह के सूट में आपका लुक सुंदर नजर आएगा और इस सूट को आप 2,500 से 3,000 रुपये की कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।
इस सूट के साथ आप पर्ल वर्क या चोकर स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- फ्रॉक सूट से पाएं ग्रेसफुल और मॉडर्न लुक, हर फंक्शन के लिए बेस्ट है ऑप्शन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।