Wed Apr 1, 2026 | Updated 09:58 PM IST HZ Awards 2026
image

Karwa Chauth 2024: लाल साड़ी और सूट के साथ पहनें ये पर्ल इयररिंग्स, आप पर ठहर जाएंगी पिया की नजरें

Editorial
Updated:- 2024-10-11, 16:38 IST

करवाचौथ का त्यौहार बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। .यह त्यौहार शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सुहागने व्रत रखती हैं और सोलह श्रंगार करके अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। इस खास दिन पर ज्यादातर महिलाएं लाल रंग के सूट या साडी को पहनना पसंद करती हैं। हालांकि, आजकल पेस्टल कलर का चलन भी बढ़ गया है। इतना ही नहीं, इस मौके पर आप गाउन भी पहन सकती हैं। किसी भी तरह के आउटफिट को परफेक्ट लुक देने में इयररिंग्स बहुत जरूरी होते हैं। खासकर, पर्ल इयररिंग्स हर तरह के आउटफिट पर काफी खूबसूरत लगते हैं। अगर आप भी इस करवाचौथ पर अपने पिया के लिए सज-संवर रही हैं, तो पर्ल इयररिंग्स के ये लेटेस्ट डिंजाइंस आपको खूबसूरत लुक देने में मदद करेंगे।

फ्लोरल पर्ल इयररिंग्स

floral pearl earrings
फ्लोरल डिजाइन को एवरग्रीन पसंद किया जाता है। अगर पर्ल यानी मोतियों की बात करें तो इसमें स्टेटमेंट लुक क्रिएट करने के लिए पर्ल के साथ में गोल्डन या सिल्वर कलर के फ्लोरल आर्ट वर्क इयररिंग्स आपको देखने को मिल जाएंगे। अगर आप हैवी लटकने वाले इयररिंग्स पहनना पसंद नहीं करती हैं और स्टड्स ज्यादा पहनती हैं, तो यह डिजाइन आपके कानों को चेहरे को काफी स्टाइलिश लुक देने में मदद करेगा। इस तरह के इयररिंग्स रेड सूट के साथ काफी क्लासी लगेंगे और मार्केट में आपको इस तरह के डिजाइन में कई वैरायटी देखने को मिल जाएंगी।

लॉन्ग चेन पर्ल इयररिंग्स

long chai earrnings
अगर आपका चेहरा लंबा या गोल है तो इस तरह के क्लासी लुक देने वाले चेन स्टाइल पर्ल वर्क इयररिंग्स आपकी सुन्दरता में चार चांद लगाने का काम करेंगे। इस तरह के खूबसूरत इयररिंग्स आपको मार्केट में 100-200 रुपये के अंदर में मिल जाएंगे। मिनिमल लुक के लिए इसे आप साड़ी, गाउन, सूट यहां तक की वेस्टर्न वियर के साथ भी कैरी कर सकती हैं। रेड साड़ी के साथ इस तरह के इयररिंग करवाचौथ पर आपको परफेक्ट लुक देने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें- Saree For Kawachauth 2024: करवाचौथ के लिए खास हैं जॉर्जेट साड़ी की ये डिजाइंस, सब पूछेंगे कहां से खरीदी?

स्टोन फॉल पर्ल इयररिंग्स 

stone fall pearl earrings

हैवी और फैंसी डिजाइन के पर्ल इयररिंग्स पहनना चाहती हैं तो इस तरह के वॉटर फॉल डिजाइन के इयररिंग्स को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको मोतियों के साथ बारीक डिजाइन के स्टोन का भी काम देखने को मिल जाएगा। ज्यादातर इस तरह के इयररिंग्स साड़ी के साथ स्टेटमेंट लुक पाने के लिए पहनना पसंद किया जाता है।

यह भी पढ़ें- ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए बेस्ट हैं ये इयररिंग्स डिजाइंस, कुर्ती के साथ लगेंगे परफेक्ट

 

अगर आप स्टाइल से जुड़े ऐसे ही और टिप्स चाहती हैं, तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।

Image Credit: chandranipearls, ajio.com, everstylish.com, pinterest

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।