herzindagi
layer necklace at home using pen refill

DIY Jewellery: पेन की रिफिल का इस्तेमाल कर घर पर बनाएं लेयर नेकलेस, श्वेता महादिक से जानें तरीका

 पेन की रिफिल खत्म होने के बाद हम अक्सर फेंक देते हैं लेकिन आप इसे नेकलेस बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बेहद खूबसूरत नेकलेस बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-08-02, 16:07 IST

हम कोई भी एथनिक आउटफिट वियर करें। इसके साथ ज्वेलरी स्टाइल करना हम सभी को पसंद होता है। इसी वजह से हम अक्सर बाजार जाते हैं और अपने लिए अलग-अलग डिजाइन के सेट, इयररिंग्स, ब्रेसलेट और रिंग की खरीदारी करते हैं। कई बार हम नया ट्रेंड देखकर ही इसे ऐसे ही खरीद लेते हैं। इससे लुक और भी अच्छा लगता है। लेकिन हम कभी इन्हें घर पर बनाने का ट्राई नहीं करते हैं। इस बार टीवी एक्ट्रेस श्वेता महादिक के इस वीडियो को देखकर आप पेन की रिफिल का इस्तेमाल करे अपने लिए सेट तैयार करें। इससे आपको बाजार से ज्वेलरी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ज्वेलरी सेट बनाने के लिए सामग्री

Jewellery necklace

  • पेन की रिफिल
  • ग्लू
  • स्टोन- कलरफुल 
  • पर्ल
  • नेकलेस हुक
  • धागा 

ज्वेलरी सेट बनाने का तरीका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Mahadik (@shwetmahadik)

  • इसे बनाने के लिए पहले आपको पेन की खाली रिफिल को साफ करना है। 
  • फिर इसे छोटे-छोटे हिस्से में काटना है। 
  • अब इसमें गर्म पिन की मदद से थोड़ी-थोड़ी जगह पर छेद करना है। 
  • इसके बाद इसे कलर करें और ग्लू की मदद से इसमें स्टोन पेस्ट करें। 
  • इस स्टोन को कुछ समय सूखने दें। 
  • फिर एक डोरी लें और उसमें पर्ल को डालना शुरू करें। 
  • इस तरह की आपको 4 से 5 डोरी तैयार करनी है। 
  • इसके बाद इसे इन सभी रिफिल के छेद में डालें और इसे गांठ बांधकर सिक्योर करें। 
  • इसके बाद इसमें पीछे की तरफ हुक लगाएं और इसे पहनने के लिए तैयार करें।
  • इससे आपका नेकलेस सेट तैयार हो जाएगा।

इसे  भी पढ़ें: Jewellery Designs: पर्ल डिजाइन ज्वेलरी को करें साड़ी के साथ स्टाइल, लुक लगेगा क्लासी

इन आउटफिट के साथ करें स्टाइल

layer necklace

  • इस तरह के नेकलेस सेट को आप सिल्क साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। 
  • सिल्क डिजाइन वाले सूट के साथ भी यह नेकलेस अच्छे लगते हैं। 
  • अगर आप इसे व्हाइट पर्ल के साथ बनाएंगी, तो यह हर कलर वाले आउटफिट के साथ मैच करेगा। 

टीवी एक्ट्रेस श्वेता महादिक के बताए गए तरीके से आप अपने लिए नेकलेस सेट को तैयार करें। इसे बनाना और किसी भी आउटफिट के साथ स्टाइल करना आसान है। इसे बनाने के बाद आपको बाजार से जाकर नेकलेस सेट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह के नेकलेस का फैशन कभी खत्म नहीं होता है। इसलिए इसे कभी वियर किया जा सकता है। इसके साथ आपको ज्यादा हैवी इयररिंग्स पहनने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।

इसे  भी पढ़ें: Jewellery Designs: सफेद सूट के साथ इन ज्वेलरी डिजाइन को करें स्टाइल, लुक दिखेगा अलग

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।