साड़ी स्टाइल करना हम सभी को पसंद है। इसलिए जब भी हम बाजार जाते हैं तो वहां से अलग-अलग डिजाइन की साड़ी खरीदकर लाते हैं, ताकि जब हम उन्हें वियर करें तो लुक अच्छा लगे। लेकिन साड़ी में क्लासी लुक क्रिएट करना है तो इसके लिए जरूरी है कि आप कलर का ध्यान रखें, ताकि आपका लुक अच्छा लगे। चलिए हम आपको बताते हैं कि किस तरह के कलर की साड़ी को आप क्लासी लुक के लिए वियर कर सकती हैं।
मैटेलिक कलर साड़ी
साड़ी में डार्क ब्लैक और ब्लू तो आपने कई बार पहनें होंगे। हर एक फैब्रिक में हम इसे वियर करते हैं। लेकिन इस बार क्लासी लुक के लिए मैटेलिक कलर साड़ी को स्टाइल करें। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही आपको नया कलर ट्राई करने का मौका मिलेगा। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में 200 से 500 रुपये में अलग-अलग फैब्रिक में मिल जाएगी।
परशियन ग्रीन कलर
ग्रीन कलर में कई सारे अलग-अलग शेड आते हैं। जिन्हें हम फंक्शन के हिसाब से वियर करना पसंद करते हैं। लेकिन इस बार क्लासी लुक क्रिएट करने के लिए परशियन ग्रीन कलर साड़ी को स्टाइल करें। इसमें आपका लुक सबसे अलग और खूबसूरत नजर आएगा। साथ ही आपको इसमें अलग-अलग प्रिंट और डिजाइन मिल जाएंगे। यह कलर हमेशा अच्छा लगता है और पहनने के बाद यह काफी अच्छा लगता है। इस तरह की साड़ी आपको पीकॉक प्रिंट या फ्लोरल प्रिंट में आसानी से मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: डे पार्टी के लिए चुनें ये खास रंगों की साड़ियां, दिखेंगी और भी ज्यादा खूबसूरत
व्हाइट एंड क्रीम कलर साड़ी
साड़ी में कुछ नए कलर को ट्राई करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन जब बात आती है क्लासी लुक की तो इसके लिए आप व्हाइट और क्रीम कलर की साड़ी वियर करें। इसमें आपको व्हाइट कलर साड़ी में क्रीम कलर का बॉर्डर मिलेगा। जिससे यह साड़ी अच्छी लगेगी। इसे आप किसी भी पार्टी या फंक्शन में वियर कर सकती हैं।
इस बार क्लासी लुक के लिए इन कलर की साड़ी को वियर करें। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आपको कुछ नए कलर ट्राई करने का मौका मिलेगा। आप चाहें तो मार्केट से जाकर अपने हिसाब से कलर कंट्रास्ट के हिसाब से इन साड़ियों की खरीदारी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: रफल साड़ी से लेकर बनारसी साड़ी तक सभी लुक्स में गॉर्जियस दिखती हैं शिल्पा शेट्टी
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों