बॉर्डर वाली प्लेन साड़ियां आपके लुक के लिए हैं परफेक्ट

अगर आपको साड़ी स्टाइल करना पसंद है तो ऐसे में आप इन डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।

 
Border saree trendy designs

महिलाओं को साड़ी पहनना काफी पसंद होता है। ऐसे में वो कई सारे ऐसे डिजाइन सर्च करती हैं जिन्हें स्टाइल करके वो खूबसूरत लग सके। अगर आप बॉर्डर वाली प्लेन साड़ी को स्टाइल करने के बारे में सोच रही हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस तरीके की साड़ी काफी क्लासी लगती हैं और पहनने के बाद खूबसूरत लुक क्रिएट करती हैं। इसमें आपको कई सारे ऑप्शन और डिजाइन मिल जाते हैं। इसे आप चाहे तो अपनी बेटी की फेयरवेल पार्टी में उसे वियर करा सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन से डिजाइन आप कर सकती हैं ट्राई।

आर्ट सिल्क बॉर्डर साड़ी

Art silk border saree

मार्केट में आपको कई सारे साड़ी डिजाइन के ऑप्शन मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप प्लेन बॉर्डर वाली साड़ी स्टाइल करना पसंद करती हैं तो इसके लिए आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके की साड़ी देखने में सिंपल होती हैं लेकिन पहनने के बाद क्लासी लगती हैं। इस तरीके की साड़ी आप स्कूल फंक्शन, ऑफिस या फिर घर के फंक्शन में वियर कर सकती हैं। इसकी खास बात ये होती है कि ये लाइट वेट होती है इसलिए पहनने में भी कम्फर्टेबल रहती है। इसके साथ आप चाहे तो हैवी ब्लाउज को वियर कर सकती हैं। वरना सिंपल डिजाइन वाले ब्लाउज के ऑप्शन भी आपको इसमें मिल जाते हैं। इस तरीके की साड़ी मार्केट में आपको 500 की रेंज में मिल जाएगी।

एम्ब्रॉयडरी वर्क बॉर्डर साड़ी

Emboridery work saree

साड़ी में बहुत से डिजाइन ऐसे होते हैं जिन्हें कभी-कभी ही स्टाइल किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो दिखने के साथ-साथ पहनने में भी हैवी होती हैं। अगर आपको भी साड़ी (साड़ी स्टाइल टिप्स) पहनने में यही दिक्कत आती है तो इसके लिए आप एम्ब्रॉयडरी वर्क वाले बॉर्डर की साड़ी खरीद सकती हैं। इसमें पूरी साड़ी प्लेन होती है बस बॉर्डर पर हैवी वर्क हुआ होता है। ये साड़ी दिखने में हैवी लगती है लेकिन पहनने में काफी कंफर्टेबल होती है। इसमें आपको हर तरह के कलर और डिजाइन ऑप्शन मिल जाएंगे। जिन्हें पहनकर आप शादी के लिए रेडी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Kajol Stylish Looks: काजोल के इन साड़ी लुक्स को आप भी कर सकती हैं पॉकेट फ्रेंडली बजट में रीक्रिएट, दिखेंगी जवां और खूबसूरत

चौड़े बॉर्डर वाली साड़ी

Broad border saree designs

अगर आप सिल्क कपड़े में बॉर्डर वाली साड़ी डिजाइन सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आपको इस डिजाइन को ट्राई करना चाहिए। इसमें आपको पूरी साड़ी में चौड़ा बॉर्डर मिलेगा। इसके अलावा कहीं और कोई काम नहीं मिलेगा। इसलिए आप इस तरीके की साड़ी को स्टाइल करके अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं। इस तरीके की साड़ी में आपको अलग-अलग तरह के कलर कंट्रास्ट वाली साड़ियां मिलेंगी। इस तरीके की साड़ी शादियों के लिए बेस्ट ऑप्शन होती हैं।

इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट के स्टाइल किए गए ये ब्लाउज डिजाइंस आप भी कर सकती हैं साड़ी के साथ स्टाइल

इस बार साड़ी डिजाइन में चेंज करें और इन ऑप्शन को ट्राई करें। देखिएगा आपका लुक और ज्यादा खूबसूरत लगेगा।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में अपनी राय हमारे साथ जरूर शेयर करें और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Myntra
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP