गुजराती डिजाइन की इन साड़ियों में मिलेगा ट्रेडिशनल लुक, ऐसे करें वियर

सोनम कपूर की तरह अगर आप भी गुजराती साड़ी पहनना चाहती हैं तो आप इसमें अलग-अलग डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

gujrati saree designs

Gujarati Saree Designs: सोशल मीडिया पर जबसे सोनम कपूर का गुजराती साड़ी लुक वायरल हुआ है, तबसे हर कोई गुजराती ट्रेडिशनल साड़ी को सर्च कर रहा है। घरचोला साड़ी इस समय सबसे ज्यादा लोगों की पसंद बन गई है। लेकिन, आप चाहें तो इसके अलावा और भी डिजाइन है जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं। चलिए आपको आर्टिकल में बताते हैं कि उन गुजराती साड़ियों के बारे में जो आप वियर कर सकती हैं।

गुजराती पटोला साड़ी

Gujarati patola saree

गुजराती साड़ी पहनना पसंद है तो इस बार पटोला साड़ी डिजाइन को ट्राई करें। इसमें सिल्क फेब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें फ्लावर, चिड़ियां वैगरह जैसे प्रिंट वाले डिजाइन मिलेंगे। इसे आप किसी भी शादी या फंक्शन में वियर कर सकती हैं। इसमें आप कलर अपने हिसाब से चूज कर सकती हैं। मार्केट से इस तरह की साड़ी आपको 1000 से 2000 रुपये में मिल जाएगी।

बांधनी प्रिंट साड़ी

Bandhani print saree

अगर आपको प्रिंटेड साड़ी पहनना पसंद है तो इसके लिए आप बांधनी साड़ी को वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी भी काफी अच्छी लगती हैं। आजकल ये काफी ट्रेंड में भी हैं। इसमें आप कलर के कॉन्ट्रास्ट का ध्यान रखकर प्रिंट को खरीद सकती हैं। इसमें आपको छोटे प्रिंट में भी साड़ी मिलेगी। इसे आप किसी भी फंक्शन या शादी में हैवी दुपट्टे के साथ, सीधे पल्ले के स्टाइल में या खुल्ला पल्ला करके वियर कर सकती हैं। मार्केट से इस प्रिंट की साड़ी आपको 250 से 1000 रुपये में मिल जाएगी। (गोल्डन वर्क साड़ी)

इसे भी पढ़ें: Gharchola Saree Draping Tips: 5 मिनट में गुजराती स्टाइल में पहने 'घरचोला साड़ी', सीखें आसान स्‍टेप्‍स

गुजराती घरचोला साड़ी

Gujarti gharchola saree

गुजराती शादियों में घरचोला साड़ी सबसे अहम होती है, शादी के दिन दुल्हन इस साड़ी को वियर करती है। इसमें ज्यादातर लाल और सफेद रंग का कॉम्बिनेशन पहना जाता है। लेकिन आप इसमें रेड और गोल्डन या रेड और ग्रीन का कॉम्बिनेशन वाली साड़ी को वियर कर सकती हैं। घरचोला काफी सुंदर होता है। इसलिए शादियों में भी सबसे ज्यादा पहना जाता है। आप भी गुजराती टच देने के लिए इसे वियर कर सकती हैं और अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। (साड़ी ड्रेपिंग हैक्स)

इसे भी पढ़ें: Block Print Art: आम प्रिंट्स से कैसे अलग होती है 'अजरक ब्लॉक प्रिंटिंग', जानें रोचक तथ्‍य

आप इन गुजराती साड़ियों को भी वियर कर सकती हैं। इनके प्रिंट काफी अच्छे आते हैं और दिखने के साथ-साथ ये पहनने के बाद काफी अच्छी लगती हैं। ट्रेडिशनल लुक के लिए यह परफेक्ट होती हैं। बस आपको फैब्रिक और कपड़े की क्वालिटी का ध्यान रखना पड़ता है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP