-1767790553590.webp)
Gujrati Style Saree Designs For Uttarayan: त्योहारों पर साड़ी पहनना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर अलग-अलग डिजाइन वाली साड़ी को खरीदते हैं, ताकि लुक अच्छा नजर आए। उत्तरायण का त्योहार इस साल 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस त्योहार को गुजरात में काफी अच्छे से मनाया जाता है। आप भी इस त्योहार पर गुजरात की फेमस साड़ियों के डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही आप खूबसूरत दिखाई देंगी। आइए किस तरह के डिजाइन वाली साड़ी को आप वियर कर सकती हैं।
गुजरात में कई सारे साड़ी डिजाइंस फेमस है। इनमें से एक घरचोला होता है। घरचोला शादी से लेकर त्योहारों पर सबसे ज्यादा पहनी जाती है। इसे लाल हरे रंग में साड़ी तैयार की जाती है। साथ ही इसमें सफेद और लाल रंग का भी इस्तेमाल होता है। इसमें चौकोर पैटर्न और जरी वर्क भी किया जाता है, ताकि साड़ी सुंदर नजर आए। आप इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में मिल जाएगी, जिसे आप सीधे पल्लू में बांधकर वियर करें। इससे लुक अच्छा नजर आएगा।

आप अगर खूबसूरत नजर आना चाहती हैं, तो ऐसे में आप बांधनी प्रिंट वाली साड़ी को वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में टाई-डाई पैटर्न मिलता है। साथ ही छोटे-छोटे डॉट के डिजाइन को काफी अच्छे से डिजाइन किया जाता है, ताकि साड़ी अच्छी लगे। इसे भी आप उत्तरायण के मौके पर वियर कर सकती हैं और इस त्योहार पर सुंदर-सुंदर तस्वीरों को खींचा सकती हैं।

आप सुंदर नजर आएंगी। जब पटोला साड़ी को वियर करेंगी। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही लुक भी सुंदर नजर आता है। इसमें आपको कई सारे रंगों के साथ प्रिंटेड पैटर्न का हैवी डिजाइन मिलेगा। इससे साड़ी पहनने के बाद काफी अच्छी लगेगी। साथ ही आपका लुक भी अट्रैक्टिव नजर आएगा। इस तरह की साड़ी को आप सीधे और उल्टे हर तरफ से वियर करके लुक को खूबसूरत बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Uttarayan पर पहनें पटोला साड़ी, फोटो आएगी एकदम परफेक्ट
उत्तरायण के मौके पर आप कढ़ाईदार या वर्क वाली साड़ी को वियर करके लुक को क्रिएटिव बना सकती हैं। इस तरह की साड़ी हैवी और पतले दोनों तरह के फैब्रिक में तैयार होती है। इसमें जरी, शीशा वर्क और गोटा वर्क किया जाता है। इसमें गुजराती कड़ाई को भी बड़ी बारीकी से किया जाता है, ताकि साड़ी सुंदर नजर आए।

इसे भी पढ़ें: Yellow Saree Design Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के मौके पर वियर करें प्रिंटेड डिजाइन येलो साड़ी, दिखेंगी सुंदर
गुजराती स्टाइल में पल्लू कंधे से पीछे की बजाय आगे की तरफ आता है, जिससे साड़ी का पल्लू सुंदर नजर आता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Myntra/ Mitera, Koskii, elora
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।