herzindagi
Festival looks

Genelia D'Souza Fashion: जेनेलिया डिसूजा के ये एथनिक लुक फेस्टिवल के लिए हैं बेस्ट

अगर आप फेस्टविल के लिए आउटफिट सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आप जेनेलिया डिसूजा के इन लुक्स को ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-08-02, 15:21 IST

लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को फॉलो करना हम सभी बेहद पसंद करते हैं और इसके अलावा हम आए दिन अपने आउटफिट लुक को भी चेंज करते हैं। बात अगर एथनिक लुक में स्टाइलिश लगने की है तो इसके लिए आप एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा के स्टाइलिश एथनिक लुक्स को फेस्टिवल पर स्टाइल कर सकती हैं। इसमें हम आपको बताएंगे उनके कुछ खूबसूरत लुक जिसे आप भी अपने बजट में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं और खूबसूरत लग सकती हैं।

जेनेलिया डिसूजा का ब्लैक साड़ी लुक

Black saree looks jenelia

अगर आपको ब्लैक कलर साड़ी पहनना पसंद है तो इसके लिए आप जेनेलिया डिसूजा के इस लुक को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें उन्होंने स्ट्राइप वाली ब्लैक साड़ी स्टाइल की है। जिसमें गोल्डन वर्क हुआ है। साथ में स्टाइल किया है गोल्डन ब्लाउज। इस साड़ी को डीपथी ने डिजाइन किया है। आप चाहे तो इस तरीके की साड़ी को आप मार्केट से खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको कई सारे डिजाइन और पैटर्न मिलेंगे। जिसे अलग-अलग कलर के ब्लाउज डिजाइन के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके की साड़ी आपको 500 से 1000 की रेंज में मिल जाएगी। 

HZ tips: साड़ी के साथ आप कॉन्ट्रास्ट करके ज्वेलरी भी पहन सकती हैं।

जेनेलिया डिसूजा का काफ्तान लुक

Kaftan look jenelia

कई सारी महिलाएं ऐसी होती हैं जिन्हें अलग-अलग तरह के सूट डिजाइन (सूट डिजाइन स्टाइल टिप्स) को स्टाइल करना पसंद होता है। ऐसे में आप जेनेलिया डिसूजा के काफ्तान लुक को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें उन्होंने वी-नेक वाला काफ्तान स्टाइल किया है। जिसे प्रिंट बाय राधिका ने डिजाइन किया है। आप इस तरीके के काफ्तान सूट को मार्केट से खरीद सकती हैं। इसमें आपको काफी अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे। इनकी खास बात ये होती है कि इसमें पैटर्न भी अलग-अलग मिलते हैं जिन्हें आप अपने हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके सूट डिजाइन आपको मार्केट में 500 की रेंज में अच्छे डिजाइन के साथ मिल जाएंगे। फेस्टिवल पर पहनने के लिए आप इसके साथ ज्वेलरी को भी स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में व्हाइट साड़ी को कैसे करें कैरी, देखें तस्वीरें

जेनेलिया डिसूजा का लॉन्ग सूट लुक

Suit designs jenelia

फेस्टिवल पर एथनिक पहनना ज्यादातर लड़कियां पसंद करती हैं। अगर आपको भी सूट पहनना पसंद है तो इसके लिए आप जेनेलिया डिसूजा (जेनेलिया डिसूजा के लुक्स) के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने चिकनकारी लॉन्ग सूट को स्टाइल किया है। जिसके साथ न्यूड मेकअप किया है और लाइट वेट ज्वेलरी को स्टाइल किया है। इस तरीके के लुक को आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं। इसकी खास बात ये है कि इसके बाद आपको ज्यादा चीजें पहनने की जरूरत नहीं है। आप इसमें अलग-अलग कलर को चूज कर सकती हैं और अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: नेट साड़ी के लेटेस्ट डिजाइंस हैं खास, दिखेंगी अप्सरा

जेनेलिया डिसूजा के इन एथनिक लुक को आप भी फेस्टिवल पर ट्राई करें और अपने लुक को खूबसूरत बनाएं।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Instagram

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।