Front Slit Cut Kurti Designs: ऑफिस पहनने के लिए ट्राई करें ये फ्रंट स्लिट कट कुर्ती, देखें डिजाइंस

आप ऑफिस में स्ट्रेट कुर्ती की जगह स्लिट कट कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।

slit cut kurti designs

ऑफिस में अलग दिखना हम सभी को पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हर किसी की नजरें हमारे ऊपर ही रहती है। लेकिन यह तभी होता है जब हम कुछ अलग पहनकर जाते हैं, या अच्छे से तैयार होकर ऑफिस पहुंचते हैं। लेकिन हर बार अच्छे से तैयार होने का ज्यादा समय नहीं होता है। ऐसे में हम कुछ भी पहनकर निकल जाते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करते हैं, तो इसके लिए आप स्लिट कट वाली कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको लुक भी अलग लगेगा। साथ ही, आपको अलग से ज्यादा तैयार होने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

प्लेन स्लिट कट कुर्ती

Plain slit cut kurti

सिंपल फॉर्मल लुक क्रिएट करना है, तो इसके लिए आप प्लेन स्लिट कट कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आपको सिर्फ आगे बटन के अलावा कोई और डिजाइन या प्रिंट नहीं मिलेगा। इसी वजह से आप इसे किसी भी जींस या ट्राउजर के साथ मैच करके पहन सकती हैं। इसमें आपको अलग-अलग कलर के ऑप्शन मिल जाएंगे। साथ ही, कट आपको फ्रंट में मिलेगा। इससे आपकी कुर्ती स्टाइलिश के साथ-साथ पहनने के बाद अच्छी लगेगी। मार्केट में आपको यह कुर्ती 200 से 250 रुपये में मिल जाएगी।

बॉक्स प्रिंट स्लिट कट कुर्ती

Printed slit cut kurti

आप बॉक्स प्रिंट वाली स्लिट कट कुर्ती को भी स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आगे की तरफ बटन और नीचे की तरफ स्लिट कट मिलेगा। इसके अलावा स्लीव्स भी दो रंग के कॉन्ट्रास्ट में मिलेगी। इस तरह की कुर्ती पहनकर आप खूबसूरत भी दिखाई देंगी। साथ ही, आपको ज्यादा एक्सेसरीज साथ में जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मार्केट में इस तरह की कुर्ती आपको 250 से 300 रुपये में मिल जाएगी। जिसे आप किसी भी तरह के बॉटम के साथ वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Kurti Designs: गर्मी के मौसम के लिए बेस्ट हैं ये लॉन्ग कुर्तियां, देखें डिजाइंस

लाइन पैटर्न वाली स्लिट कट कुर्ती

Line design slit cut kurti

आप लाइन पैटर्न वाली स्लिट कट कुर्ती डिजाइन को भी स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती भी पहनने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही, इससे लुक भी अच्छा आएगा। इसमें आपको ऊपर की तरफ लाइन का ऑप्शन मिलेगा। वहीं नीचे की तरफ बॉक्स डिजाइन मिलेगा। इससे आपकी कुर्ती और लुक दोनों अच्छे लगेंगे। इस तरह की कुर्ती आपको मार्केट में 200 से 400 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: टेलर जैसी कुर्ती काटने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

इस बार स्टाइल करें ये कुर्ती इसमें आपका लुक ऑफिस में सबसे अलग लगेगा। साथ ही, आपको ज्यादा एक्सेसरीज साथ में पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP