मानसून सीजन के लिए बेस्ट हैं ये फ्लोरल सूट, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

अगर आप मानसून सीजन में  फ्लोरल सूट पहनने का सोच रही हैं तो आप इस आर्टिकल की मदद से आप एक परफेक्ट फ्लोरल सूट का चुनाव कर सकती हैं।

floral suits latest designs for monsoon

फ्लोरल प्रिंट सूट इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं और महिलाएं इस तरह के आउटफिट पहनना काफी पसंद करती हैं। वहीं अगर आप भी मानसून सीजन में फ्लोरल सूट पहनने का सोच रही हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले फ्लोरल सूट दिखा रहे हैं जो मानसून सीजन में वियर करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

शिफॉन फ्लोरल सूट

chiffon floral suit

इस तरह का शिफॉन फ्लोरल सूट मानसून सीजन में वियर करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह सूट शिफॉन फैब्रिक में है और Sweetheart नेक डिजाइन में आता है जिसमें डिजिटल फ्लोरल प्रिंट किया हुआ है। वहीं इस तरह के आउटफिट में आप काफी सुंदर नजर आएंगी। इस सूट के साथ आप पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी साथ ही फुटवियर में जूती स्टाइल कर सकती हैं।

यह सूट आप बाजार से ले सकती हैं साथ ही ऑनलाइन भी आपको ये सूट 1000 से 2000 रुपये में मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें:Pakistani Salwar Suit: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर के सलवार-सूट लुक हैं कातिलाना, देखें डिजाइंस और करें अपने लिए स्टाइल

ओर्गंज़ा फ्लोरल सूट

Organza Floral Suit

स्टाइलिश लुक के लिए आप इस तरह का सूट भी वियर कर सकती हैं। यह सूट ओर्गंज़ा फैब्रिक में है और इस तरह के सूट डिजिटल प्रिंट किया गया है। इस सूट में अपना लुक कंप्लीट करने के लिए आप फुटवियर में हील्स या फ्लैट्स पहन सकती हैं साथ ही कुंदन वर्क वाली ज्वेलरी इस आउटफिट के साथ वियर करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

यह ओर्गंज़ा फ्लोरल सूट आपको ऑनलाइन मिल जाएगा साथ ही ऑफलाइन भी आप ये सूट 1500 से 3000 तक की कीमत में खरीद सकती हैं।

कॉटन फ्लोरल सूट

cotton floral suit

अगर आप लाइट कलर में कुछ पहनने का सोच रही हैं तो आप इस तरह का कॉटन फ्लोरल सूट ट्राई कर सकती हैं। यह सूट कॉटन फैब्रिक में है और इसमें डिजिटली फ्लोरल प्रिंट का खूबसूरत डिजाइन बनाया गया है। ये सूट भी मानसून सीजन में पहनने के लिए बेस्ट है और इस सूट के साथ फुटवियर में जूती वियर कर सकती हैं। इसी के साथ इस सूट के साथ चोकर या सिंपल चेन टाइप नेकलेस वियर कर सकती हैं।

यह फ्लोरल सूट आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों पर 2500 से कम कीमत में मिल जाएगा।

अगर आपको सलवार-सूट के नए डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: ajio, chennaikart, nykaafashion

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP