दुबई की कानूनी प्रक्रिया खत्म हो जाने के बाद श्रीदेवी की डेड बॉडी भारत भेज दी जाएगी। तब तक के लिए हर कोई उनको अपनी यादों में याद कर रहा है। ऐसे में हम भी आपके लिए उनकी कुछ यादें लाए हैं जो ताउम्र आपकी यादों में समाई रहेंगी।
Updated:- 2018-02-27, 12:28 IST
बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार और सदाबहार अदाकारा श्रीदेवी का निधन हो गया। जिसके बाद उनकी मौत को लेकर भारतीय मीडिया ओर लोगों में कई सारी अटकलें लगाई जा रही हैं। श्रीदेवी की मौत को लेकर पहले बताया गया था कि उनकी मौत हृदय गति के रुक जाने से हुई थी तो वहीं अब फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुई है।
अब सच क्या है ये तो आने वाला समय ही बताएगा। वहीं उनके फैन्स मुंबई में उनके घर के बाहर उनके पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं। दुबई की कानूनी प्रक्रिया खत्म हो जाने के बाद उनकी डेड बॉडी भारत भेज दी जाएगी। तब तक के लिए हर कोई उनको अपनी यादों में याद कर रहा है। ऐसे में हम भी आपके लिए उनकी कुछ यादें लाए हैं जो ताउम्र आपकी यादों में समाई रहेंगी।
24 फरवरी 2018 को आधी रात में श्रीदेवी का निधन हो गया। इनका निधन दुबई में हुआ। ये दुबई में कोई शादी समारोह को अटेंड करने गई थीं। इनका अचानक से इस तरह हम सबको छोड़कर जाना बॉलीवुड की बहुत बड़ी क्षति माना जा रहा है।
ये भारत की पहली फीमेल सुपर स्टार थीं। इनकी खूबसूरती के कायल हजारों लोग थे। इनके निधन के बाद कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ ने अफसस व्यक्त किया है। अमर सिंह, राम गोपाल वर्मा और ऋषि कपूर ने तो अपना प्यार व्यक्त करते हुए ही अजीबो-गरीब ट्वीट किया है। ये जितनी खूबसूरत थीं उतनी ही ये काबिलेताफिऱ अदाकारा तीं। इसलिए तो 15 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक कर ने के बावजूद हिट मूवी इंगलिश-विंगलिश दी। वो भी तब जब उस फिल्म में उन्होंने कोई ग्लैमर्स भूमिका भी नहीं निभाई थी।
श्रीदेवी के निधन के बाद फिल्म मॉम में उनकी बेटी बनी कलाकार सजल अली ने काफी इमोशनल हो गीं। उन्होंने कहा आज मैंने एक बार फिर अपनी मां को को दिया।
ऐसी ही कुछ और सुनहरी यादों के लिए ये वीडियो देखें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।