
विंटर्स में खुद को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए हम अक्सर भारी-भरकम जैकेट, ओवरकोट या कई परतों वाले ऊनी कपड़े पहन लेते हैं। दिखने में ये जैकेट्स हमें स्टाइलिश और गर्म तो रखते हैं, लेकिन लंबे समय तक इन्हें पहनने का बुरा असर हमारे शरीर, खासकर कंधों और गर्दन पर पड़ता है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि भारी विंटर गियर पहनने के बाद उनके कंधों में भारीपन, जकड़न या दर्द महसूस होने लगता है। दरअसल, इन भारी कपड़ों का वजन सीधे हमारे कंधों और रीढ़ की हड्डी के ऊपरी हिस्से पर पड़ता है जिससे मांसपेशियों में तनाव पैदा होता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं 3 ऐसे तरीके जिन्हें फॉलो करने से आपको न तो जैकेट के बोझ तले दबना पड़ेगा और न ही कंधों के दर्द तले झुकना पड़ेगा।
भारी-भरकम एक जैकेट पहनने के बजाय 'स्मार्ट लेयरिंग' करें। भारी जैकेट के नीचे बहुत मोटे कपड़े न पहनें। भारी जैकेट के नीचे बहुत मोटे कपड़े न पहनें। इसके बजाय, एक अच्छी क्वालिटी का थर्मल वियर पहनें और उसके ऊपर एक हल्का स्वेटर।

इसके बाद अगर आप हल्की जैकेट भी पहनेंगे तो आपको उतनी ही गर्माहट मिलेगी जितनी एक भारी जैकेट से मिलती है। इससे कंधों पर पड़ने वाला बोझ कम हो जाएगा और आप खुद को हल्का महसूस करेंगे।
यह भी पढ़ें- Velvet Jacket For Girls: वेलवेट जैकेट के ये लेटेस्ट डिजाइंस हैं आपके लिए परफेक्ट, सर्दियों में पहनने के लिए हैं बेस्ट
अक्सर हम फैशन के चक्कर में बहुत भारी मटेरियल वाली जैकेट ले लेते हैं। कोशिश करें कि 'डाउन जैकेट' या 'पफर जैकेट चुनें। ये देखने में फूली हुई लगती हैं लेकिन वजन में बहुत हल्की होती हैं।
इसके अलावा, सुनिश्चित करें कि जैकेट के कंधे आपकी बॉडी के हिसाब से सही जगह पर हों। अगर जैकेट के कंधे लटके हुए होंगे तो उसका सारा वजन आपकी गर्दन की नसों पर आएगा जिससे दर्द बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- New Muffler Designs: ठंड में लड़कियों के लिए बेस्ट रहेंगे Muffler के ये ट्रेंडी डिजाइंस, यहां देखें कलेक्शन
अक्सर लोग स्टाइलिंग के चक्कर में जैकेट के ऊपर हेवी स्टाल या मफलर डाल लेते हैं। इससे फैशन तो हो जाता है, लेकिन साथ ही पैदा होता है कंधों में भयंकर दर्द। साथ ही, आपका गला भी पूरी तरह से चोक हो जाता है।

अगर आपने एक थर्मल और एक स्वेटर के ऊपर जैकेट पहनी हुई है तो कोशिश करें कि जैकेट के ऊपर फिर स्टाल या शौल न लें क्योंकि इससे आपके कंधों पर वजन पड़ सकता है और दर्द बढ़ सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।