Easy hacks for perfect saree pleats: साड़ी के पारंपरिक भारतीय पहनावा है। जिसको सालों से महिलाएं पहनती आ रही है। साड़ी पहनना अधिकतर हर महिला को पसंद होता है। साड़ी पहनने के बाद एक स्त्री का रूप अलग ही निखर कर आता है। साड़ी पहनना भी एक कला है, यदि आप उसको सही ढंग से पहनते हैं तभी वो आपको खूबसूरत लुक देती है। इसे पहनना हर महिला के लिए एक अलग ही अनुभव होता है। भारतीय पहनावे में साड़ी सबसे प्राचीन परिधान है। जिसको महिलाएं शादी से पहले और बाद में तो पहनती ही हैं, लेकिन आज के मॉडर्न युग में साड़ी पहनने के चलन कम हो गया है। साड़ी की जगह आज स्त्रियां सलवार-सूट पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। साड़ी की तुलना में सूट पहनना काफी आसान होता है। ऐसे आजकल लोग साड़ी पहनना भूल से गए हैं।
साड़ी पहनते समय सबसे ज्यादा परेशानी प्लेट्स बनाने के समय आती है। साड़ी की प्लेट्स बनना एक कठिन टास्क होता है। जिसको हर कोई आसानी से नहीं बना पाता है। ऐसे में बाजारों में रेडी टू वियर साड़ी का भी चलन चल गया है, लेकिन यह साड़ियां नार्मल साड़ी के मुकाबले उतनी ग्रेसफुल नहीं लगती हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग ऐसी ही साड़ियां पहनना पसंद करते हैं, लेकिन इनकी प्लेट्स बनाना एक चुनौतीपूर्ण काम होता है।
यदि आपके साथ भी इसी तरह की दिक्कत होती है तो आज हम आपको साड़ी की प्लेट्स बनाने के कुछ आसान हैक्स बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप परफेक्ट साड़ी पहन सकती हैं।
जब भी आप साड़ी पहनें तो सबसे पहले सेफ्टी पिन से एक साइड से साड़ी सिक्योर करें। उसके बाद आप प्लेट्स बनाना शुरू करें। ऐसा करने से साड़ी की प्लेट्स जल्दी बनने के साथ परफेक्ट भी बनेगी। इस तरह से प्लेट्स बनाने पर साड़ी में आपका फिगर परफेक्ट तरीके से फ्लॉन्ट होता है। ऐसे में आप इस तरीके से एक बार जरूर साड़ी पहन कर देखें।
यदि आप कॉटन की या बनारसी साड़ी पहन रही हैं तो ऐसे में उसका फैब्रिक थोड़ा उठा हुआ रहता है। इन साड़ियों की प्लेट्स बनाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसके लिए आप पहले साड़ी की प्लेट्स बना लें। इसके बाद प्रेस को गर्म करके बंद करने और प्रेस को ऊपर से नीचे की ओर चला दें। ऐसा करने से प्लेट्स एक समान हो जाएगी। ऐसा करने से आपकी साड़ी की प्लेट्स एक समान रहेगी और ओर दिनभर खुलेगी भी नहीं।
ये भी पढ़ें: Saree Draping Hacks: बार-बार खुल जाती हैं साड़ी की प्लीट्स तो ये आसान हैक्स आएंगे आपके काम
अक्सर लोगों की साड़ी की प्लेट्स पहनने के कुछ देर बाद खुलने लगती है या फिर लूज हो जाती है। ऐसे में यदि आप चाहती हैं कि आपके साड़ी की प्लेट्स लंबे समय तक टिकी रहे तो इसके लिए आप हमेशा प्लेट्स में बड़े आकार की साड़ी पिन लगाएं। साथ ही, इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उसको अंदर की साइड से टक करके यानि प्लेट्स के साथ पेटीकोट भी टक हो जाए। इस तरीके से लगाएं।
ये भी पढ़ें: Net Saree पहनते समय ना करें यह छोटी-छोटी गलतियां, बिगड़ जाएगा पूरा लुक
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।