करवा चौथ भारतीय महिलाओं के लिए सबसे खास त्योहार होता है। इस साल यह त्योहार 13 अक्टूबर को पड़ रहा है। महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वह इस दिन रात को चांद की पूजा करके अपने व्रत को खोलती हैं। करवा चौथ पर सबसे दिन खास दिखने के लिए महिलाएं तरह तरह की दुकानों को एक्सप्लोर करती हैं। ऐसे में उनकी खूबसूरत में चार चांद लगाने का काम इयररिंग का होता है। इस दिन महिलाएं हर चीज का चुनाव तो बड़ी बखूबी से रखती हैं, लेकिन इयररिंग्स को लेकर वह हमेशा कंफ्यूज रहती हैं। जिसकी वजह से वह किसी भी तरह की इयररिंग को कैरी कर लेती हैं, जो कभी-कभी उनके पूरे लुक को खराब कर देती है। तो इसलिए हम आपको दिखाएंगे कुछ इयररिंग डिजाइन जिन्हें कैरी करके आप अपने लुक में निखार ला सकती हैं।
पत्ती डिजाइन इयररिंग
- यह डिजाइन देखने में काफी यूनिक लगती है।
- इस डिजाइन में बाजार में आपको नेकलेस से लेकर पायल तक आराम से मिल जाएंगे।
- बाजार में इस तरह की इयररिंग आपको 60 रूपये से लेकर 80 रुपये तक में आराम से मिल जाएंगी।
- आप इन्हें करवा चौथ पर वेस्टर्न वियर से लेकर एथनिक वियर तक किसी भी आउटफिट में पहन सकती हैं।
- यह इयररिंग आपको ऑनलाइन भी मिल जाएंगें।
- इस तरह की इयररिंग को आप किसी भी फैमिली फंक्शन में भी आसानी से कैरी कर सकती हैं।
ऑक्सिडाइज झुमका
- अगर करवा चौथ में आप अपने लुक को निखारना चाहती हैं, तो ऐसे में आपको ऑक्सिडाइज झुमका जरूर ट्राई करना चाहिए।
- आप इन झुमकों को किसी भी सूट या फिर साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।
- यह इयररिंग बाजार में आपको 100 रूपये तक मे आसानी से मिल जाएंगी।
- आप इन झुमकों में कई अलग-अलग डिजाइन में भी ट्राई कर सकती हैं।
घुंघरू इयररिंग
- यह इयररिंग को आप किसी भी कलर के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
- बाजार में इस तरह की इयररिंग में आपको कई कलर मिल जाएगें।
- साथ ही आप इनको सिंपल कुर्ती और जींस के साथ भी पहन सकती हैं।
- यह डिजाइन देखने में काफी खूबसूरत लगती है।
स्टोन इयररिंग
- मार्केट में इस तरह के इयररिंग 100 रूपये में मिल जाएंगे।
- आप इनमें किसी भी कलर के स्टोन भी ले सकती है।
- साथ इन इयररिंग में आपको कई तरह की डिजाइन देखने को मिल जाएगी।
- आप इन्हें करवा चौथ में पहनकर अपने लुक में निखार ला सकती हें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों