Jewellery Designs: ज्वेलरी स्टाइल करना हर लड़की को पसंद होता है। शादी के फंक्शन के लिए अलग-अलग तरह के ज्वेलरी सेट इयररिंग्स वियर किए जाते हैं। लेकिन जब भी हम उन्हें खरीदते हैं तो इस बात को भूल जाते हैं कि इसके लिए फेस कट का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है तभी आपके फेस पर ज्वेलरी अच्छी लगती है। अगर आपका फेस कट छोटा है तो इसके लिए आप यहां बताए गए इयररिंग्स के ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इन्हें आप किसी भी तरह के आउटफिट पर वियर कर सकती हैं।
अगर आपको ट्रेडिशनल इयररिंग्स वियर करना पसंद है तो इसके लिए आप स्टोन वर्क ड्रॉप इयररिंग्स वियर कर सकती हैं। इसमें आपको ऊपर की तरफ रेड स्टोन मिलेंगे। नीचे की तरफ भी इसी तरीके के स्टोन मिलेंगे जिन्हें छोटे-छोटे सिल्वर ड्रॉप लगे होंगे। इसे आप सूट, साड़ी या फिर ऑफिस कुर्ती के साथ भी वियर कर सकती हैं। इसमें आपको स्टोन के अलग-अलग कलर मिलेंगे। जिन्हें वियर करके आप लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
HZ Tips: इस तरीके के इयररिंग्स आपको 100 से लेकर 200 रुपये में मिल जाएंगे।
कई बार हम फेस्टिवल या फिर किसी फंक्शन में पहनने के लिए इयररिंग्स के डिजाइन सर्च करते हैं। अगर आप भी अपने छोटे फेस कट (पर्ल ज्वेलरी इयररिंग्स) के हिसाब से इयररिंग्स सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आप हूप्स इयररिंग्स के इस फोटो में दिखाए गए ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको रोज गोल्ड इयररिंग्स मिलेग। जिसमें स्टोन लगे हुए हैं। आप इस तरीके के डिजाइन को किसी भी ड्रेस के साथ वियर कर सकती हैं। ये दिखने में क्लासी लगते हैं और स्टाइल करने में खूबसूरत होते हैं।
इसे भी पढ़ें: Earring Designs: क्लासी लुक के लिए ऑफिस में पहनें ये इयररिंग्स
अगर आपको कुछ स्टाइलिश वियर करने का मन है तो इसके लिए आप इस तस्वीर में दिखाए गए इयर कफ को वियर कर सकती हैं। इसमें आप बटर फ्लाई (ड्रॉप इयररिंग्स) वाले डिजाइन या फिर फ्लावर डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके डिजाइन वाले इयररिंग्स आपको मार्केट में मिल जाएंगे। जिन्हें वियर करके आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो गोल्ड कलर की जगह सिल्वर कलर के डिजाइन वाले इयररिंग्स भी खरीद सकती हैं। मात्र 100 से 200 रुपये में आप इन्हें खरीदें और आउटफिट के साथ वियर करें।
क्लासी लुक के लिए आप अपने आउटफिट के साथ ग्रीन स्क्वायर वियर कर सकती हैं। आप चाहे तो इसमें स्टोन का कलर अपने आउटफिट से मैच करके ले सकती हैं। इसमें कलर के साथ-साथ आरको डिजाइन के भी अलग-अलग ऑप्शन ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के इयररिंग्स आपको मार्केट में थोड़े एक्सपेंसिव मिलेंगे। लेकिन इवेंट बेस पार्टी के लिए बेस्ट होंगे।
इसे भी पढ़ें: ऑफिस वियर के साथ इन ईयररिंग्स को करें पेयर, दिखेंगी बेहद खूबसूरत
छोटे फेस कट वाली लड़कियां इन इयररिंग्स को वियर करें और अपने लुक को कंप्लीट करके खूबसूरत लगे।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit: Myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।