
अधिकतर कॉलेज जाने वाली लड़कियां अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए कई कोशिशें करती हैं। वे केवल एक से खूबसूरत आउटफिट ही नहीं बल्कि नए डिजाइन के एक्सेसरीज भी शामिल करती हैं। ऐसे में अगर आपको भी एक्सेसरीज का बहुत शौक है, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले कोरियन इयररिंग्स को शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन इयररिंग डिजाइंस के बारे में।
आपके लिए इस तरह के खूबसूरत लक्जरी कोरियाई क्रिस्टल बालियां स्पार्कलिंग डिजाइन इस तरह के इयररिंग्स को आप किसी भी आउटफिट के साथ शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। इसे आप कॉलेज पहनकर भी जा सकती हैं, यह आपके कॉलेज लुक को भी खास बना देंगे।

अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं और रोजाना कॉलेज जाती हैं, तो अपने कॉलेज वाले लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप इस तरह के पोल्का डॉट बो कोरियाई इयररिंग को शामिल कर सकती हैं। ऐसे इयररिंग डिजाइन इन दिनों काफी चलन में हैं, जो अधिकतर लड़कियों को पसंद आ रहे हैं। ऐसे में आपके लिए भी ऐसे इयररिंग्स बेस्ट हो सकते हैं।

आप चाहें, तो इस तरह के गोल्ड प्लेटेड फ्लोरल कोरियन इयररिंग्स को भी शामिल कर अपने पूरे लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऐसे कोरियन इयररिंग्स के डिजाइंस को आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे और आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में भी मदद करेंगे।

यही नहीं अगर आप अपने कॉलेज या ऑफिस में भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए इयररिंग्स की तलाश में हैं, तो अब आप इस तरह के कोरियाई स्टाइल बो डिजाइन इयररिंग को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स के डिजाइंस आपके कॉलेज लुक को गॉर्जियस बनाने में मदद करेंगे और इन दिनों यह काफी ट्रेंड में भी है, जो आपको रॉयल लुक देंगे।

अगर आप एक जैसे इयररिंग्स पहनकर बोर हो गई हैं और कुछ डिफरेंट यानी यूनिक ट्राई करने का सोच रही हैं, तो अपने किसी भी कैजुअल वियर के साथ आप इस तरह के गोल्ड-प्लेटेड डैंगल कोरियन इयररिंग को शामिल कर सकती हैं। यह आपको स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा देंगे। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती हैं।

अगर आपके कॉलेज में कोई खास इवेंट होने वाला है और आप उस इवेंट में शामिल होना चाहती हैं, तो एक से एक खूबसूरत आउटफिट के अलावा आप इस तरह के खूबसूरत स्टार शेप कोरियाई बाली को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स के डिजाइंस काफी ट्रेंड में है, जो आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ आपके इवेंट वाले लुक को भी गॉर्जियस बना देंगे।

यह भी पढ़ें- Small Earrings For Gift: बेटी या बहु को गिफ्ट में देने के लिए बेस्ट है लाइटवेट छोटे गोल्ड इयररिंग्स, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : amazon/T TRENDY MART/YouBella Jewellery/Pink Shopping Tree/RGULUS/Estailo Fluttering
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।