फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है। महिलाओं ने भी सीजन में सबसे यूनिक दिखने के लिए शॉपिंग करना शुरू कर दिया है। खासतौर पर नवरात्रि और दिवाली के लिए महिलाएं काफी उत्साहित रहती हैं। वैसे तो फेस्टिव सीजन के लिए बाजार में आपको बहुत सारे एथनिक आउटफिट्स मिल जाएंगे, लेकिन चूड़ीदार सलवार में एथनिक लुक पाने के लिए यै आपके पास एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। बाजार में आपको सलवार सूट के बहुत सारे डिजाइन और पैटर्न मिल जाएंगे। मगर आज हम आपको चूड़ीदार सलवार सूट डिजाइन बताएंगे, जो आपको बहुत ही अच्छा एथनिक लुक देगें।
आपको बाजार में बहुत सारी शॉर्ट कुर्तियों मिल जाएंगी। वैसे तो शॉर्ट कुर्ती और चूड़ीदार के सेट भी बाजार में मिलते हैं। इन्हें ट्राई कर के आप स्टाइलिश और बेहतरीन एथनिक लुक पा सकती हैं। आप चूड़ीदार सलवार के साथ कॉटन, सिंथेटिक या फिर शिफॉन की शॉर्ट कुर्ती पहन सकती हैं। आपको इस तरह की शॉर्ट कुर्तियां बाजार में 250 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में मिल जाएंगी।
अनारकली कुर्ती विथ चूड़ीदार सलवार आपको देखने को खूब मिलेगा। ये लुक फेस्टिवल में आप पर खूब जंचेगा। अनारकली स्टाइल कुर्तियों में आपको लॉन्ग और शॉर्ट दोनों ही तरह के अंदाज मिल जाएंगी। आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। ये एथनिक आउटफिट आप पर खूब जचेगा।
इसे जरूर पढ़ें: अपने लिए इस तरह बनाएं चूड़ीदार पजामा
आपको बाजार में लॉन्ग कुर्तियों में खूब डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। आप इसमें चूड़ीदार सलवार के साथ डार्क रंग जैसे लाल, पीला, नीला और हरा कलर की कुर्ती ट्राई कर सकती हैं। आपको इस तरह की शॉर्ट कुर्तियां बाजार में 500 रुपये से लेकर 750 रुपये तक में मिल जाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें: तस्वीर देखें और चुनें अपने लिए सलवार सूट के डिजाइन
अंगरखा स्टाइल कुर्तियों में आपको लॉन्ग और शॉर्ट दोनों ही तरह के अंदाज में मिल जाएंगी। आपको अंगरखा स्टाइल कुर्ती भी बाजार में मिल जाएंगी। अंगरखा कुर्ती बाजार में 250 रुपये से लेकर 1000 तक में मिल जाएंगी। अंगरखा स्टाइल कुर्तियों में आप चुनरी प्रिंट, लहरिया प्रिंट एवं स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आप इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Instagram, meesho
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।